फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   169 won the battle with Corona, then eight lost power

कोरोना से 169 ने जीती जंग तो आठ ने तोड़ा दम

Tue, 25 May 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
169 won the battle with Corona, then eight lost power
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को 194 संक्रमितों की पुष्टि हुई तो सोमवार को फिर 200 का आंकड़ा पार करते हुए नए संक्रमितों की संख्या 224 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1432 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, इसमें से 546 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं विभाग ने 169 मरीजों के ठीक होने व आठ मरीजों के उपचार के दौरान दम तोड़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 24977 हो गई है। इस समय जिले में कोरोना के 1481 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 106 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं तो 1375 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं जिले में कोरोना उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या 479 और रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या 23017 हो गई है। गौरतलब है कि जिले में 5.86 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और 92.15 प्रतिशत रिकवरी रेट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed