फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1657 people got blood tested, 589 women complained of anemia

Rohtak News: 1657 लोगों ने रक्त की जांच कराई, 589 महिलाओं में एनीमिया की शिकायत

Tue, 19 Mar 2024 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
1657 people got blood tested, 589 women complained of anemia
रोहतक।
विज्ञापन

महिलाओं के रक्त में एचबी की कमी, हर तीसरी महिला एनीमिया की शिकार पाई जा रही है। इसका मुख्य कारण चिकित्सक शरीर में आयरन और विटामिन बी की कमी होना बताते है। इसके अलावा गंभीर बीमारियां जैसे क्रोनिक किडनी रोग, कैंसर, अल्सर और गठिया भी बताया गया है। सिविल अस्पताल में एनिमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय शिविर में 1657 लोगों ने रक्त की जांच कराई। इनमें एक तिहाई 589 महिलाओं में एनीमिया की शिकायत पाई गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें मौके पर ही दवा और डाइट चार्ट दिया गया।

शिविर में रक्त जांच के दौरान 22 सीवियर एनीमिया ( 7 ग्राम एचबी से कम, गंभर स्थिति) के मरीज पाए गए। जिनमें 11 महिलाएं, पांच बुजुर्ग और पांच बच्चे रहे। इसी कड़ी में मॉडरेट एनीमिया (10 से 7 ग्राम एचबी, मध्यम स्थिति) के 343 मरीज पाए गए, जिनमें 176 महिलाएं रही। नॉर्मल एनीमिया ( पुरुष में 13.5 एवं महिलाओं में 12.5 से 10 ग्राम एचबी) के भी 643 मरीज पाए गए, जिनमें 303 महिलाएं रही। जांच में केवल 649 लोग ऐसे पाए गए जिनका एचबी 12.5 ग्राम से अधिक पाया गया। इनमें से केवल 120 महिलाएं रही जो एनिमिया की चपेट में नहीं मिली।
विज्ञापन



एक उम्र के बाद महिलाओं में एचबी कम होना शुरु हो जाता है। इसकी कोई निश्चत उम्र नहीं है, यह दिनचर्या, स्वास्थ्य और खाने-पीने में पर रहता है। एनीमिया को ठीक करने के लिए लाल फल और सब्जी जैसे अनार, गाजर, चुकंदर और अन्य खाए। इसी के साथ दूध, अनाज और पत्तेदार सब्जियों मुख्य रूप से डाइट में शामिल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मधुलिका, उप चिकित्सा अधीक्षक एवं गुणवत्ता प्रभारी, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed