फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16569 youth will elect their MP for the first time

Rohtak News: 16569 युवा पहली बार चुनेंगे अपना सांसद

Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
16569 youth will elect their MP for the first time
लोकसभा चुनाव में जिले के 8 लाख तीन हजार 618 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

फोटो-1
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार जिले के 8 लाख तीन हजार 618 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। युवाओं ने भी अपना वोट बनवाने में रुचि दिखाई है। अक्तूबर से अब तक 16569 मतदाताओं ने अपना वोट बनवाया है यह युवा पहली बार अपना सांसद चुनेंगे।
18-19 साल के युवाओं का मतदान को लेकर उत्साह इसी से जाहिर है कि अक्तूबर से 26 अप्रैल तक बने नए वोटों में 18-19 साल के 16569 ने अपने-अपने वोट बनवाए हैं। 25 मई को यह सभी पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। चार जून को मतगणना होगा। जिले में 18वें लोकसभा में के लिए इस बार 8 लाख 3 हजार 618 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरुषों की संख्या 4 लाख 25 हजार 967 और महिलाओं की संख्या 3 लाख 77 हजार 638 है। इसके अलावा 13 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता बहादुरगढ़ विधानसभा में है। यहां पोलिंग बूथ भी 224 बनाए गए हैं। इसके अलावा सबसे कम मतदाता बेरी में 183876 है। यहां पर बूथों की संख्या 186 है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के विशेष बूथों को बदला
बहादुरगढ़ विधानसभा के विशेष बूथों को बदला गया है। इसमें यूथ बूथ, महिला बूथ एवं पीडब्ल्यूडी बूथ शामिल हैं। बहादुरगढ़ में महिला बूथ पहले 36 था, जिसे बदलकर अब 117 कर दिया गया है। इसी प्रकार से यूथ बूथ पहले 65 था, जिसे बदलकर अब 9 कर दिया गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी बूथ पहले 13 था, जिसे बदलकर अब 125 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में विशेष बूथों की संख्या
विधानसभा महिला बूथ यूथ बूथ पीडब्ल्यूडी बूथ
बहादुरगढ़-64 117 9 125
बादली-65 29 80 11
झज्जर-66 एससी 87 80 81
बेरी-67 91 115 153




विधानसभा अनुसार पोलिंग स्टेशन व मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पोलिंग स्टेशन पुरुष महिला कुल
बहादुरगढ़ 224 128953 112717 241675
बादली 198 99493 88967 188462
झज्जर एससी 188 99350 90254 189605
बेरी 186 98171 85700 183876


यह भी जानिये....
-कुल पोलिंग स्टेशन-796
-जिले की जनसंख्या-1052102
18-19 साल के युवा वोटरों की संख्य-16569
दिव्यांग मतदाता-5607
वरिष्ठ नागरिक 85 साल से ऊपर-13439

जिले में ईवीएम की स्थिति....
बैलेट यूनिट
जरूरत-995
मौजूद-2034


कंट्रोल यूनिट
जरूरत-995
मौजूद-1052


वीवीपेट
जरूरत-1115
मौजूद-1178

वर्जन
जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब 8 लाख 3 हजार 618 हो चुकी है। इनमें 18-19 साल के 16 हजार से ज्यादा युवा मतदाता है। कई युवा मतदाता पहली बार लोकसभा में अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।
सुरेंद्र सिंह, चुनाव तहसीलदार, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed