फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16.37 crore rupees will change the face of the industrial area

Rohtak News: औद्योगिक क्षेत्र की 16.37 करोड़ से बदलेगी सूरत

Sat, 20 Sep 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
16.37 crore rupees will change the face of the industrial area
19 बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद - फोटो : samvad
रोहतक। शहर के हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की करीब 16.37 करोड़ की लागत से सूरत बदलेगी। आईडीसी (औद्योगिक विकास निगम) और आईई (इंडस्ट्रियल एस्टेट) के खस्ता सीवर, पानी और स्ट्रीट लाइटों की बदहाली दूर की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने संबंधित एजेंसी को टेंडर जारी कर दिए हैं। इसमें निगम की ओर से सिविल कार्य मुख्य रूप से किए जाएंगे। निगम की ओर से ये कार्य डेढ़ साल में होने प्रस्तावित हुए हैं।
विज्ञापन

हिसार रोड आईडीसी (औद्योगिक विकास निगम) और आईई कुताना (इंडस्ट्रियल एस्टेट) में लंबे समय से कोई सुधार कार्य नहीं हुआ है। आईडीसी में 240 और आईई में 230 उद्योग हैं। यहां सीवर ठीक हैं न सड़कों की हालत चलने जैसी। न बिजली और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुचारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने की सूरत में निकासी की व्यवस्था ठप हो जाती है। उद्यमियों के अनुसार, करीब 7 साल से आईडीसी में कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी अब उद्योगों की मूल सुविधाओं की पूर्ति करते हुए सुधार कार्य के लिए करीब 16.37 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा। टेंडर जारी होने पर एजेंसियों ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। संवाद
--------------
निकासी के लिए सुधरेंगे डिस्पोजल, बदलेगी पाइपलाइन
एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने बताया कि निकासी के लिए पूरा डिस्पोजल जर्जर हो चुका है। नए टेंडर में आईडीसी के डिस्पोजल को नया स्वरूप दिया जाएगा। आईडीसी में मुख्य रूप से सीवर, पानी, बरसाती पानी की निकासी के अलावा नए डिस्पोजल बनाने का कार्य करीब 10.15 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
वहीं, हिसार रोड स्थित आईई में स्ट्रीट लाइट, सीवर पाइपलाइन, पाइपलाइन की सफाई व ग्रीन बेल्ट को सुधारने का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों का कहना कि सड़कों का अलग से टेंडर किया जाएगा, इसके लिए एस्टिमेट तैयार किए जा रहे हैं।
---------------
वर्जन
हिसार रोड स्थित आईई और आईडीसी में सुधार के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निगम की ओर से दिए गए टेंडर के अनुसार ये कार्य डेढ़ साल में पूरे किए जाएंगे। हालांकि, आईई का सुधार कार्य अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा।
- संदीप कुमार, एसडीओ, एचएसआईआईडीसी।
-----------------
सीवर, पानी व बिजली उद्यमियों के लिए प्रमुख सुविधाएं हैं। इनके अभाव से उद्यमियों को परेशानी हो रही है। निकासी की समस्या यहां सभी के लिए आम बात हो गई है।
- रमेश, उद्यमी
------------------
एचएसआईआईडीसी की ओर से टेंडर जारी होने की बात कही जा रही है। समस्याएं अधिक हैं लेकिन अब देखेंगे कि उद्यमियों के लिए नए प्रस्ताव कितने कारगर साबित होंगे।

- अंकुश जैन, उद्यमी

19  बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद

19 बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद- फोटो : samvad

19  बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद

19 बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद- फोटो : samvad

19  बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद

19 बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद- फोटो : samvad

19  बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद

19 बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद- फोटो : samvad

19  बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद

19 बदलेंगे हालात... हिसार रोड आईडीसी की खस्ता हालत में सड़क। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed