फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लोकसभा चुनाव : नामांकन के लिए बचे तीन दिन, आया मात्र एक नामांकन

लोकसभा चुनाव : नामांकन के लिए बचे तीन दिन, आया मात्र एक नामांकन

Sat, 20 Apr 2019 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : नामांकन के लिए बचे तीन दिन, आया मात्र एक नामांकन
रोहतक। प्रदेश की सबसे हॉट सीट पर पांच बडे़ राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी तय करने से सियासी तस्वीर साफ होने लगी है। कांग्रेस व जजपा के बाद जहां इनेलो ने शुक्रवार को जाट प्रत्याशी धर्मबीर फौजी पर दांव खेला है। वहीं भाजपा व बसपा-लोसुपा गठबंधन नॉन जाट प्रत्याशी उतार चुके हैं। हालांकि एसयूसीआई के जयकरण मांडोठी भी मैदान में कूद चुके हैं। 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन 2014 में चुनाव लड़ चुके एसयूसीआई के जयकरण ने फार्म भरा था। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब शनिवार, सोमवार व मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। शनिवार को लोसुपा के राजकुमार सैनी और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भारती अपने प्रत्याशी किशनलाल पांचाल का फार्म भरवाने आएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पुराने शहर में रोड शो निकालकर भरवाएंगे बेटे का नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में शहर में रोड शो किया जाएगा। इसकी शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन से अनुमति ले ली। इसके बाद डीसी आफिस में नामांकन दाखिल किया जाएगा। रोड शो में रोहतक, झज्जर व सोनीपत के विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन


सीएम भरवाने आएंगे अरविंद शर्मा का नामांकन
सोमवार को ही भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए ओल्ड आईटीआई मैदान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा होगी। सीएम के संबोधन से पहले अरविंद शर्मा डीसी आफिस में नामांकन भरेंगे। साथ में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी होंगे। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी व मंत्री जनसभा में शामिल होंगे। इसके अलावा जजपा के शहरी अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि पार्टी की तरफ से शनिवार को तय किया जाएगा कि रोहतक लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रदीप देशवाल सोमवार या मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में डॉ. अजय चौटाला, दुष्यंत या दिग्विजय चौटाला में से एक नामांकन दाखिल कराने आएंगे। उधर, इनेलो प्रत्याशी धर्मबीर फौजी का कहना है कि पार्टी की तरफ से अभी तय नहीं किया गया है कि किस दिन नामांकन दाखिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed