फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चुनाव में शराब की तस्करी रोकने को एसपी ने किया आठ टीमों का गठन, व्हाट्सएप पर शिकायत पाते ही दौड़ेगी पुलिस

चुनाव में शराब की तस्करी रोकने को एसपी ने किया आठ टीमों का गठन, व्हाट्सएप पर शिकायत पाते ही दौड़ेगी पुलिस

Mon, 15 Apr 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में शराब की तस्करी रोकने को एसपी ने किया आठ टीमों का गठन, व्हाट्सएप पर शिकायत पाते ही दौड़ेगी पुलिस
रोहतक।लोकसभा चुनाव के दौरान शराब बांटने वाले प्रत्याशी या फिर उसके समर्थकों की खैर नहीं होगी। शराब का वितरण और तस्करी रोकने को एसपी ने आठ पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर भी लोगों से सूचना देने की अपील की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती नजर आएगी।
विज्ञापन

मई माह में लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पिछले कई दिन से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगे हुए है। फ्लैग मार्च से लेकर बैठक लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चुनाव के दौरान शराब वितरण और तस्करी की शिकायतें बढ़ जाती है। जिसे देखते हुए आठ टीमों का गठन किया गया। एक टीम में एसआई के अलावा, पांच सिपाही, एचसी भी शामिल रहेंगे। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंचेगी। लोग किसी भी तरह की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 100, 01262-247200 और व्हाट्सप नंबर 9996464100 पर दे सकते हैं। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती नजर आएगी। उधर, एसपी ने पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर कहा कि लापरवाही नहीं बरतनी है। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को चुनाव के बाद सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सांपला और रोहतक में पकड़ी गई शराब की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सांपला और रोहतक से करीब 150 पेटी के साथ चार को दबोचा था। पुलिस जांच में जुटी है कि कहीं शराब को चुनाव में बांटने के लिए तो नहीं लाया जा रहा था। हालांकि अभी तक शराब के चुनाव मे ंबांटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed