फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीलीभीत के युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म

पीलीभीत के युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म

Mon, 25 Feb 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म
पीलीभीत के युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। यूपी के जिला पीलीभीत में रहने वाले एक युवक ने जिले की एक युवती को ब्लैकमेल करके उसके साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में यूपी के पीलीभीत निवासी एक युवक उसका फेसबुक फ्रेंड बना। एक दिन युवक ने उसके पास वीडियो कॉल की, इसके बाद उक्त युवक उसे वीडियो कॉल के स्क्रीन शॉट के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने जुलाई 2018 से जनवरी 2019 तक उसे ब्लैकमेल करते हुए सिरसा स्थित एक होटल में बुलाता रहा और पिस्तोल के बल पर होटल के रूम में उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। युवती का कहना है कि लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को सारी आपबीती बता दी। इसके बाद परिजन उसे महिला पुलिस थाने लेकर आए। युवती ने महिला पुलिस को विस्तार से पूरा घटनाक्रम बताया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

युवती के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म, शस्त्र अधिनियम व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक यूपी के जिला पीलीभीत का रहने वाला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अरुणा, प्रभारी, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed