फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुकान से मोबाइल चोरी कर नेपाल में बेचने वाले दो काबू

दुकान से मोबाइल चोरी कर नेपाल में बेचने वाले दो काबू

Sun, 24 Feb 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
दुकान से मोबाइल चोरी कर नेपाल में बेचने वाले दो काबू
दुकान से मोबाइल चोरी कर नेपाल में बेचने वाले दो काबू
विज्ञापन

झज्जर। सीआईए टीम ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को काबू किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे चोरी के मोबाइल नेेपाल में बेच देते हैं। हैरत भरी बात तो यह है कि आरोपी 10 लाख रुपये के के मोबाइल मात्र 50 हजार रुपये तक में बेच देते हैं।
सीआईए प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को काबू करके झज्जर शहर में स्थित एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले को सुलझाया गया है। टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी किया हुआ मोबाइल फोन लिए हुए है। आरोपी चोरी के फोन को बेचने की फिराक में है। गुप्त सूचना पर टीम ने दो युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ की गई तो पकड़े गए युवकों ने मोबाइल फोन चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए युवकों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन को बरामद किया गया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान राहुल पुत्र नमोनाथ प्रसाद निवासी घोड़ा सहन पूर्वी चंपारण जिला मोतीहारी बिहार तथा वासीर खान उर्फ नेपाली पुत्र अब्दुल रहमान निवासी झुग्गी सुंदर नगरी नंद नगरी दिल्ली के तौर पर की गई। मोबाइल फोन की दुकान से चोरी की वारदात के मामले में एक आरोपी अजय प्रसाद पुत्र रामजी प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 12 घोड़ासहन लेनबसोरिया पूर्वी चंपारण बिहार को सीआईए झज्जर की टीम द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

-दिन में रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम
सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने झज्जर शहर में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान से चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की वारदात में उनके अन्य साथी भी शामिल थे। चारों ने मिलकर दिन में रेकी करने के पश्चात योजना बनाकर दुकान से मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
योगेश कुमार, सीआईए इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed