फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित : रात को सीमेंट भी ले जाते हैं एसडीओ, मजार पर कसम खाने को ले गए तो बोले, दिन में सैंपल जांच के लिए ले गया था थोड़ी सीमेंट

संशोधित : रात को सीमेंट भी ले जाते हैं एसडीओ, मजार पर कसम खाने को ले गए तो बोले, दिन में सैंपल जांच के लिए ले गया था थोड़ी सीमेंट

Tue, 21 Aug 2018 03:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : रात को सीमेंट भी ले जाते हैं एसडीओ, मजार पर कसम खाने को ले गए तो बोले, दिन में सैंपल जांच के लिए ले गया था थोड़ी सीमेंट
संशोधित : फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला एक्सपोज

फ्लैग : शहर के पाड़ा मोहल्ले में स्कूल निर्माण को लेकर हंगामा, निम्न क्वालिटी की ईंट लगाई तो एसडीओ को बैठाया, बोले
हेडिंग : रात को सीमेंट भी ले जाते हैं एसडीओ, मजार पर कसम खाने को ले गए तो बोले, दिन में सैंपल जांच के लिए ले गया था थोड़ी सीमेंट

- जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बोलीं, मांगा जाएगा एसडीओ से जवाब
- देर शाम लोेगों को मनाने पहुंच गए एसडीओ व ठेकेदार, बोले ये ईंट उठवा देंगे, शिकायत मत करना
- डीसी से आज मिलेंगे, 20 हजार लगी खराब ईंट भी उखड़वाई जाएं : मुक्ति धाम के प्रधान

विजेंद्र कौशिक
रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में निर्माणाधीन सरकारी स्कूल की चहारदीवारी में निमभन क्वालिटी की ईंट लगाने पर सोमवार को मोहल्ले के लोग भड़क गए। जांच करने गए एसडीओ अशोक कादियान को तीन घंटे तक स्कूल के अंदर बैठाए रखा। साथ ही आरोप जड़ा कि एसडीओ भी रात को दो बैग सीमेंट कार में डालकर ले जाते हैं। एसडीओ ने कसम खाकर कहा, मैं नहीं ले गया। जब लोग उन्हेें नजदीक बाबा सहीनाथ की मजार पर ले गए तो नीचे खड़े होकर बोले, मैं तो दिन में सैंपल कराने के लिए थोड़ी सी सीमेंट ले गया था। अब मंगलवार को मोहल्ले के लोग मामले की जांच के लिए डीसी से मिलेंगे। वहीं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने एसडीओ से रिपोर्ट मांगने की बात कही है।
मोहल्ले के मुक्ति धाम के प्रधान कमल जीत सिंह ने बताया कि नवंबर 2017 से श्मशान व मंदिर के पास पांचवीं तक का सरकारी स्कूल बनाया जा रहा है। आठ कमरे बनकर तैयार हो गए हैं। ठेकेदार अब चहारदीवारी बना रहा है। इसमें निमभन क्वालिटी की ईंट लगाई जा रही हैं। 20 हजार ईंट तो लगा दी गई हैं, 500 ईंट अब भी वहीं पड़ी हैं। तीन माह पहले एसडीओ को उन्होंने बोला था कि ठेकेदार निमभन क्वालिटी की (पिल्ली) ईंट लगा रहा है। इसके बावजूद उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोग स्कूल में एकत्रित हुए और एसडीओ अशोक कादियान को दोबारा अवगत कराया। करीब 11 बजे एसडीओ अशोक कादियान मौके पर पहुंचे। एसडीओ को कमरे के अंदर बैठा लिया। काफी देर तक बहस होती रही। कमल जीत सिंह ने कहा कि न केवल निमभन क्वालिटी की ईंट लगाई गई हैं, बल्कि रात को सीमेंट के कट्टे लेकर जाते हैं। एसडीओ बोले, मैं कभी सीमेंट नहीं ले गया। दोनों पक्ष मंदिर या बाबा सहीनाथ की मजार पर कसम खाने की बात कहकर अड़ गए। दोनों पक्ष मजार के सामने पहुंचे, जहां मोहल्ले के लोग मजार के सामने कसम खाने लगे, लेकिन एसडीओ ऊपर नहीं चढ़े, नीचे से ही बोले, मैं तो दिन में सीमेंट के सैंपल की जांच कराने के लिए थोड़ी सी सीमेंट ले गया था।
विज्ञापन


देर शाम मनाने पहुंच गए ठेकेदार व एसडीओ
मुक्ति धाम के प्रधान कमलजीत ने बताया कि सोमवार देर शाम एसडीओ व ठेकेदार उनके पास आए और बोले, आप जैसे कहेंगे, वैसे काम होगा। खराब ईंटों को वापस भेज देंगे। कहीं शिकायत मत करना। बकौल कमलजीत, मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को डीसी से मिलकर लिखित में शिकायत देने का फैसला किया है, क्योंकि 20 हजार खराब ईंट तो लग चुकी हैं। उनका क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई मंत्री तो कोई विधायक की दिखाता हैं धौंस
मोहल्ले के लोगों ने कैमरे के सामने कहा कि भाजपा के एक स्थानीय नेता हैं, जो मंत्री के नाम की धौंस देते हैं, जबकि ठेकेदार कांग्रेस विधायक के नाम की धौंस दिखाते हैं। ठेकेदार के कारिंदे ने कैमरे पर कहा कि मुझे तो जैसा सामान ठेकेदार लगाने के लिए देगा, वैसा ही लगाऊंगा।

मैंने काम बंद करवा दिया, खराब ईंट नहीं लगेंगी
कैमरे पर एसडीओ अशोक कादियान ने मौके पर ही कहा कि वे पहले भी ठेकेदार को चेतावनी दे चुके थे। अब फिर फोन किया है। ठेकेदार का कहना है कि वे दिल्ली गए हैं। काम न केवल बंद करवा दिया है, बल्कि खराब ईंटों पर क्रॉस का चिन्ह लगाया है। हालांकि, शाम को जब ठेकेदार के मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की। साथ ही ठेकेदार ने बार-बार काल करने के बावजूद अपना पक्ष नहीं रखा।

---------
मामला मेरे नोटिस में नहीं है। न ही आज के घटनाक्रम के बारे में एसडीओ ने बताया। वे अब तो चंडीगढ़ जा रही हैं। आते ही एसडीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट लेंगी।
- परमेश्वरी हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed