फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नालायक और लुटेरे डॉक्टर नहीं, बल्कि सरकार सिस्टम है

नालायक और लुटेरे डॉक्टर नहीं, बल्कि सरकार सिस्टम है

Mon, 02 Jul 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
नालायक और लुटेरे डॉक्टर नहीं, बल्कि सरकार सिस्टम है
पीजीआईएमएस के डॉक्टर कुलबीर जाखड़ ने सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम, कहा
विज्ञापन

‘नालायक और लुटेरे डॉक्टर नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम है’

सोशल मीडिया की फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सोशल मीडिया फेसबुक पर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. कुलबीर जाखड़ ने एक मुहिम छेड़ते हुए वीडियो जारी किया है कि नालायक और लुटेरे डॉक्टर नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम है। डॉक्टर का कार्य मरीज का उपचार करना है, दवा की कीमत तय करना तो सरकार और सिस्टम का कार्य है। डॉक्टर को यदि पूरी दवा अंदर नहीं मिलती तो क्या वह मरीज को बगैर ठीक दवा दिए वापस लौटा दे।

वीडियो में डॉ. जाखड़ ने सवाल उठाया है कि सरकार का फरमान है कि सरकारी डॉक्टर को बाहर की दवा नहीं लिखनी और डॉक्टरों को चंद दवाएं देकर कह दिया कि काम चलाओ। ऐसे में तो मरीज का स्वास्थ्य सुधरने से रहा। आधी दवाएं दे कर मरीज को कैसे घर लौटा दें। जब मरीज को अस्पताल में निशुल्क दवा नहीं मिलती तो डॉक्टरों पर आरोप लगने शुरू हो जाते हैं। कोई सरकार को क्यों नहीं कहता कि जितनी दवा डॉक्टर को चाहिए, उतनी दवा क्यों नहीं भिजवाते। यदि अस्पताल में पूरी दवाएं हों और डॉक्टर बाहर की दवा लिखे तो उसे कोई भी सजा दे दो। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो वहां तीन दिन की दवा देने का नियम है, जबकि मरीज को दवा पांच दिन की देनी जरूरी होती है। नतीजा यह होता है कि मरीज तीन दिन की दवा खाकर सही हो जाता है और वापस दवा लेने नहीं आता। ऐसे में दवा के प्रति रजिस्टेंट्स पैदा हो जाता है और वह काम नहीं करती है। इस पर उसे दूसरी दवा देना जरूरी हो जाता है। अगली लिखी जाने वाली दवा महंगी होती है, फिर डॉक्टर पर आरोप लगता है कि उसने महंगी दवा लिखी है। सरकार निजी दवा कंपनियों को लूटने की छूट देती है, यदि वह इनकी कीमत तय कर दें तो कहीं कोई समस्या ही न हो। कुछ डॉक्टर कमीशन के चक्कर में बाहर की महंगी दवाएं लिखते हैं, लेकिन बदनाम सभी होते हैं।
विज्ञापन


दवाओं को लेकर सबसे बड़ा सवाल
- करोड़ों का बजट होने के बावजूद संस्थान दवाएं क्यों नहीं खरीदता
- सरकारी संस्थान में जन औषधालय क्यों नहीं खोले जाते
- विभिन्न उपचार और ट्रांसप्लांट की कीमत तय क्यों नहीं होती
- डॉक्टर दवा लिखने की बजाए स्पेशल दुकान से ही खरीद का क्यों बनाते हैं दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed