फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आखिर कहां गायब हो रहे शहर के बच्चे

आखिर कहां गायब हो रहे शहर के बच्चे

Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आखिर कहां गायब हो रहे शहर के बच्चे
आखिर कहां गायब हो रहे शहर के बच्चे
विज्ञापन

प्रतिमाह बीस से अधिक किशोर व युवकों का कर लिया जाता है अपहरण
पुलिस का दावा- अधिकतर परिजनों की डांट के कारण छोड़ते हैं घर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के विभिन्न स्थानों से बच्चों के अपहरण का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिमाह बीस से अधिक बच्चे व युवकों का अपहरण कर लिया जाता है। पुलिस इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि अधिकतर परिजनों की डांट के कारण घर छोड़ते हैं। बाद में उन्हें बरामद कर लिया जाता है। बच्चों के गायब होने के कुछ मामले :
केस नंबर-एक
शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी से भाई बहन समेत तीन बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों का तलाश किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


केस नंबर-दो
फरमाणा गांव से किशोरी का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-तीन
जनता कॉलोनी निवासी कक्षा 11 के छात्र का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने छात्र को तलाश करने का प्रयास किया मगर पता नहीं लग सका।
ये तीन उदाहरण तो बानगी भर मात्र है। प्रतिमाह रोहतक के विभिन्न थानों पर बीस से अधिक किशोर, किशोरियों, छात्र के अपहरण के मामले दर्ज किए जाते हैं। बावजूद इसके पुलिस इन मामलों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस कुछ को बरामद भी कर लेती है।

---
अधिकतर बच्चे परिजनों की डांट फटकार के कारण ही घर छोड़कर चले जाते हैं। जो बाद में खुद ही वापस आ जाते हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करना मजबूरी होती है।
-गजेंद्र सिंह, डीएसपी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed