फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेश में लोग समस्याओं से त्रस्त, मुख्यमंत्री रोड शो में व्यस्त

प्रदेश में लोग समस्याओं से त्रस्त, मुख्यमंत्री रोड शो में व्यस्त

Fri, 04 May 2018 03:32 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लोग समस्याओं से त्रस्त, मुख्यमंत्री रोड शो में व्यस्त
प्रदेश में लोग समस्याओं से त्रस्त, मुख्यमंत्री रोड शो में व्यस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश की जनता समस्याओं से त्रस्त है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोड शो में व्यस्त हैं। जिनके वोटों से सरकार बनाई। भाजपा सत्ता में आई, उन्हें ही भूला दिया गया है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा पर लगाया है।

वीरवार को अपने बयान में नवीन जयहिंद ने कहा कि रोड शो से सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। यह रोड शो जनता का नहीं, बल्कि सिविल ड्रेस में पुलिस वालों का शो है। फूल फेंकने के लिए लोग नहीं हैं तो मशीनों से फूल फेंके जा रहे हैं। करनाल में 16 हजार शिक्षक पिछले कई दिनों से धरने पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स, विकलांग, शिक्षक प्रेरक अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कुछ करना चाहते हैं तो इनकी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed