फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वार्डबंदी पर 83 आपतियों पर की गई सुनवाई, अब चंडीगढ़ भेजी जाएगी रिपोर्ट

वार्डबंदी पर 83 आपतियों पर की गई सुनवाई, अब चंडीगढ़ भेजी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 29 Mar 2018 03:11 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
वार्डबंदी पर 83 आपतियों पर की गई सुनवाई, अब चंडीगढ़ भेजी जाएगी रिपोर्ट
वार्डबंदी पर 83 आपत्तियों पर की गई सुनवाई, अब चंडीगढ़ भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

- सबसे ज्यादा वार्ड-6 के लिए 32 और वार्ड-9 के लिए आई आपत्ति, 112 आपत्तियों में सिर्फ 83 ही लोग आए
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वार्डबंदी को लेकर आई सभी आपत्तियों पर बुधवार को नगर निगम कार्यालय पर आयुक्त ने सुनवाई की। नई वार्डबंदी पर कुल 122 लोगों की आपत्ति नगर निगम कार्यालय में जमा कराई, जिसमें से 83 लोग ही सुनवाई के दौरान पहुंचे। इन सभी आपत्तियां सुनने के बाद इनकी रिपोर्ट अब नगर निगम रोहतक की ओर से चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जाएंगी।

नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे कमिश्नर प्रदीप कुमार, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर कृष्ण कुमार वार्ष्णेंय एवं अन्य अधिकारियों ने अब तक आई सभी आपत्तियों पर सुनवाई के लिए लोगों को बुलाया था। सभी को एक-एक करते बुलाया गया और उनकी आपत्ति लगाने के कारण को समझा गया। हालांकि वार्डबंदी को लेकर आपत्ति जताने वाले सभी लोग सुनवाई के दौरान नहीं आए। 39 लोग इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल नागपाल ने बताया कि वार्ड-6 में सबसे ज्यादा 32 आपत्तियां आई हैं। वार्ड को एसी-एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया, जबकि सामान्य वर्ग की आबादी अधिक है। वार्ड का प्रतिनिधित्व सामान्य वर्ग को मिलना चाहिए। यही आपत्ति है। एडवोकेट सतीश कौशिश ने बताया कि गांव बोहर के पांच वार्डों को वार्ड-10 में जोड़ दिया गया है। या तो गांव के सभी ब्लाक वार्ड-9 के कुछ ब्लॉक को वार्ड-10 में शामिल कर दिया गया है, जिससे वार्ड का संपूर्ण विकास नहीं हो सकेगा। वार्डबंदी ठीक तरह से नहीं की गई है। गांव को अलग-अलग वार्ड में बांट दिया गया, जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर ने बताया सभी आपत्तियों को सुनने के बाद अब चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जाएंगी, जहां आलाधिकरियों के समक्ष आपत्तियों का रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed