फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बंसल क्लासेस ने वितरित किए एक करोड़ से अधिक के पुरस्कार और स्कॉलरशिप

बंसल क्लासेस ने वितरित किए एक करोड़ से अधिक के पुरस्कार और स्कॉलरशिप

Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
बंसल क्लासेस ने वितरित किए एक करोड़ से अधिक के पुरस्कार और स्कॉलरशिप
फोटो है.....
विज्ञापन

जीती सिंगापुर की टिकट, खिले चेहरे, झूमे दिल
बंसल क्लासेस ने वितरित किए एक करोड़ से अधिक के पुरस्कार और स्कॉलरशिप
कोटा।
बंसल क्लासेस के बंसल टावर परिसर में आयोजित समारोह में मेगा बूस्ट विजेताओं की घोषणा की गई। अपना नाम सुनते ही सिंगापुर की टिकट और नकद पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। बंसल क्लासेस के चेयरमैन वीके बंसल और अकादमिक निदेशक समीर बंसल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से बंसल क्लासेस द्वारा देश के 16 राज्यों में 127 सेंटर और विभिन्न विद्यालयों में बंसल स्कॉलरशिप कम ओपन ऑपर्च्युनिटी टेस्ट व बंसल स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया था। कक्षा 6 से 10 तथा 11वीं व 12वीं मेडिकल तथा इंजीनियरिंग विंग के विद्यार्थियों के लिए चार चरणों में आयोजित इन परीक्षाओं में लगभग 45000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 1800 विद्यार्थियों को कोटा में आयोजित होने वाली मेगाबूस्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

बंसल क्लासेस के अकादमिक निदेशक समीर बंसल ने प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थी को सिंगापुर यात्रा का टिकट, दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थी को 31000 रुपये का चेक और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थी को 11000 रुपये का चेक दिया गया। इस अवसर पर बंसल क्लासेस की निदेशक महिमा बंसल, ओएसडी संदीप पाडिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। इससे पूर्व बूस्ट व बीएसटी के चारों चरणों में कक्षा 6 से 10 तथा 11वीं व 12वीं मेडिकल तथा इंजीनियरिंग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 11000, 5100 व 3100 रुपये के चेक से पुरस्कृत किया गया। मेगाबूस्ट परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बंसल क्लासेस की ओर से सर्टिफि केट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंसल क्लासेस के सभी फेकल्टी सदस्यों द्वारा बंसल क्लासेस के वर्ष 2018 के ब्रोशर की लॉन्चिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed