फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंचकूला हिंसा मामले में पुलिस राम रहीम को करेगी शामिल तफ्तीश

पंचकूला हिंसा मामले में पुलिस राम रहीम को करेगी शामिल तफ्तीश

Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा मामले में पुलिस राम रहीम को करेगी शामिल तफ्तीश
पंचकूला हिंसा : राम रहीम को तफ्तीश में शामिल करेगी पुलिस
विज्ञापन

- चल रही है जांच, आदित्य इंसा के गिरफ्तार होने का इंतजार : पुलिस महानिदेशक

मयंक तिवारी
रोहतक।
पंचकूला हिंसा की आंच सुनारिया जेल में बंद राम रहीम तक भी पहुंच रही हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जल्द ही उसे तफ्तीश में शामिल किया जाएगा। पुलिस की जांच चल रही है। फरार चल रहे डेरे के पूर्व प्रवक्ता आदित्य इंसा के गिरफ्तार होने का इंतजार है। ज्ञात हो कि 1 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने हनीप्रीत सहित 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद राम रहीम पर प्रदेश सरकार की मेहरबानी को लेकर सवाल उठाया था।
25 अगस्त को सीबीआई की अदालत द्वारा राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म का दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा और देश द्रोह के मामले में तीन माह की जांच के बाद पुलिस ने अब तक राम रहीम को आरोपी नहीं माना था। उसने हनीप्रीत सहित 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद पुलिस पर उठे सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अभी जांच चल रही है। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को जल्द ही जांच में शामिल किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि फरार चल रहे डेरे के पूर्व प्रवक्ता आदित्य इंसा की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। उसके गिरफ्तार होने के बाद जांच से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा राम रहीम को दोषी मानने के बाद उनके समर्थकों की ओर से हुई हिंसा और आगजनी में 35 लोगों की मौत हो गई और 250 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया था कि दंगा भड़कने केे बाद राम रहीम को नेपाल के रास्ते विदेश ले जाने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में हनीप्रीत सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में राम रहीम को क्लीन चिट दी गई है। इस पर डीजीपी ने सफाई देते हुए कहा कि यह फाइनल चार्जशीट नहीं है। जेल में बंद लोगों को जमानत न मिल जाए, इसलिए यह चार्जशीट 90 दिन में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में मिलने पहुंचा राम रहीम के वकील
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से उनके वकील भास्कर भरद्वाज, सुधीर व हरीश ने शनिवार को मुलाकात की। वह तीनों एक बजकर 40 मिनट पर जेल परिसर पहुंचे। जहां पर उससे 20 मिनट मुलाकात के बाद वापस चले गए। शनिवार को इन तीनों का जेल में आकर राम रहीम से मिलना पंचकूला मामले में दाखिल हुई चार्जशीट से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed