फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेश में रोजगार के लिए भटक रहे युवा : दुष्यंत

प्रदेश में रोजगार के लिए भटक रहे युवा : दुष्यंत

Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में रोजगार के लिए भटक रहे युवा : दुष्यंत
प्रदेश में रोजगार के लिए भटक रहे युवा : दुष्यंत
विज्ञापन

नारनौल। युवा चौपाल कार्यक्रम के तहत इनेलो के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने रविवार को गांव दौंगड़ा जाट, सिलारपुर, निजामपुर एवं गंगुताना गांवों का दौरा किया। वहीं नियामतपुर मौरूंड में इनेलो के पूर्व हलका अध्यक्ष कांशीराम गुर्जर के निवास स्थान पर युवाओं से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान सत्यवीर यादव ने की। इस दौरान उन्होंने बाबा भईया की मूर्ति एवं हाल का निर्माण का उद्घाटन किया। ये मूर्ति पूर्व सरपंच चौधरी सुलतान सिंह एवं उनके पौत्रों द्वारा बनवाई गई है। पंचायत की ओर से 11 हजार की कुश्ती का आयोजन भी किया गया और गांव के सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने दुष्यंत चौटाला को पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि युवा चौपाल का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि युवाओं की ज्वलंत समस्याएं प्रदेश एवं केेंद्र स्तर पर उठाई जाए और इनका स्थाई समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में प्रदेश के युवाओं को जितनी नौकरियां मिलनी चाहिए थी, नहीं मिली। भाजपा की सरकार ने युवाओं को सब्जबाग दिखाकर सत्ता तो हथियाली, मगर अब युवाओं को सरकार डीसी रेट पर वो भी विधायकों की सिफारिश पर नौकरी लगा रही है।

उन्होंने कहा कि क्लर्क, नहर विभाग में जेई भी डीसी रेट पर लगाए जा रहे है और तो ओर पुलिस कर्मचारी भी 14 हजार रुपये मासिक में लगाए जा रहे है। जिससे युवाओं को नौकरियों से वंचित होना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व कैप्टन चौधरी मनीराम, रणधीर नंबरदार, होशियार सिंह, ताराचंद जांगड़ा, लक्ष्मण सिंह, राकेश शर्मा, बाबूलाल जांगड़ा, इनेलो महिला सेल की अध्यक्षा सुदेश ढिल्लो, महिला प्रदेश महासचिव कमला चौधरी, धर्मपाल कंडेक्टर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद सांसद गांव सिलारपुर पहुंचे। वहां पर पूर्व चेयरमैन बलीराम उर्फ बल्लीराम ने उन्हें शॉल भेंट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राव बहादुरसिंह, वरिष्ठ नेता राव होशियारसिंह, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो, सतबीरसिंह बड़ेसरा एडवोकेट, जिला प्रवक्ता बजरंग लाल अग्रवाल, कवरसिंह कलवाड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पालड़ी, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्यानंद लांबा, महासचिव छोटेलाल गहली, राजकुमार महता, सुरेश शास्त्री, महिला सेल की अटेली हलका अध्यक्ष नीतू यादव, विजय छिलरो, प्रमोद तांखर, रामकुमार मकसुसपुरिया, वीरसिंह गहली, अशोक सैनी, निर्मला तंवर, कर्मवीर यादव, जसवंत सिंह, धर्मपाल तोबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed