फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   23 किलोमीटर के रोड शो में चार जगह होगा शाही स्वागत

23 किलोमीटर के रोड शो में चार जगह होगा शाही स्वागत

Wed, 02 Aug 2017 02:42 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
23 किलोमीटर के रोड शो में चार जगह होगा शाही स्वागत
23 किलोमीटर के रोड शो में चार जगह होगा शाही स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सांपला टोल प्लाजा से तिलियार झील तक 23 किलोमीटर के रोड शो के दौरान शाह के साथ कमांडो चलेंगे और दिल्ली रोड के दोनों तरफ 100 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चार आईपीएस को भी तैनात कर दिया गया है।

सापंला, इस्माइला, ,खरावड़ और आईएमटी चौक पर होगा स्वागत
तय कार्यक्रम के अनुसार रोहतक सीमा में प्रवेश करने के दौरान सबसे पहले सांपला टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गांव इस्माइला, खरावड़ और फिर आईएमटी चौक पर उनका स्वागत किया जाएगा। चारों स्वागत स्थल पर पुलिस के बड़े नाके लगाए गए हैं ताकि किसी अनहोनी से निपटा जा सके। इसके अलावा रोड पर आने वाले प्रत्येक गांव के बाहर भी पुलिस के नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील हुई तिलियार झील
शाह की सुरक्षा व्यवस्था के चलते मंगलवार को ही तिलियार झील का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। यहां पुलिस प्रशासन की तरफ से करीब तीन सौ पुलिस कर्मियों और कमांडो को तैनात किया गया है। झील के पास भी कमांडो को तैनात किया गया है। हालांकि तिलियार घूमने आने वाले पर्यटकों को नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा तिलियार क्षेत्र में घोड़ा पुलिस को तैनात किया गया है। यहां पर करीब छह डीएसपी की निगरानी में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ड्रोन का प्रशिक्षण भी किया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस को भी अलग अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया है ताकि यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
सुबह करीब ग्यारह बजे एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था मोहम्मद अकील रोहतक पहुंचेे। एडीजीपी ने पहले तिलियार झील के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इसके बाद एडीजीपी ने रोहतक से लेकर बहादुरगढ़ तक मुख्य मार्ग पर सुरक्षा की व्यवस्था की जांच पड़ताल की। निरीक्षण करने के बाद एडीजीपी ने आईजी, एसपी और आईपीएस सहित अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश दिए। बुधवार को भी एडीजीपी शहर में ही रह सकते हैं।


यह है पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था
01 आईजी
06 आईपीएस एसपी पंकज नैन सहित
20 डीएसपी विभिन्न जिलों से बुलाए गए
01 बटालियन कमांडो की मधुबन से बुलाई गई
06 कंपनी जिले भर में पुलिस की तैनात
10 घोड़ा सवार पुलिस के जवान
इसके अलावा आईपीएस हिमांशु गर्ग, राजेश, आस्था मोदी और नितिका गहलोत को बुलाया गया है।

तीन दिन तिलियार की तरफ जाने से बचें
अमित शाह के दौरे के चलते तिलियार झील के सामने से दिल्ली की ओर जाने और दिल्ली की ओर से रोहतक आने के लिए आप तीन दिन तक राष्ट्रीय राजमार्ग की जगह दूसरे रास्तों का प्रयोग करें। हालांकि प्रशासन की तरफ से किसी भी मार्ग को बंद या डायवर्ट नहीं किया गया। लेकिन भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए आप आईएमटी चौक से से आईएमटी के अंदर से होते हुए नांदल भवन के सामने से सोनीपत रोड से शहर में प्रवेश कर सकते हैं और शहर से बाहर जाने के लिए भी इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खरावड़ मंदिर के पास से भी बाईपास का प्रयोग करते हुए भी सोनीपत रोड पर पहुंच सकते हैं और इसी मार्ग से दिल्ली की ओर भी जा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको पुराने शहर में जाना है या पुराने शहर से दिल्ली की ओर जाना है तो आप झज्जर रोड से बाहरी बाईपास का प्रयोग कर आ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed