फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंगद की तरह पैर जमाकर लक्ष्य पाने का प्रयास करें

अंगद की तरह पैर जमाकर लक्ष्य पाने का प्रयास करें

Fri, 28 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अंगद की तरह पैर जमाकर लक्ष्य पाने का प्रयास करें
‘अंगद की तरह पैर जमाकर लक्ष्य पाने का प्रयास करें’
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सिद्दत से करो कोशिश चिराग जलाने की, कौन जाने कल आप ही से ये रोशन जहान हो। अमर उजाला के ‘टॉपर्स टूर’ कार्यक्रम में पीसीएस टॉपर एसएस पाठक ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नयी शुरूआत करता है तो पहले डरता है। इस डर पर जीत पाने वाला ही सफल होता है। अंगद की तरह पैर जमाकर लक्ष्य पाने का प्रयास करें, भीड़ में आप अपने ज्ञान और परिपक्वता से ही अलग साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी खुद को तैयार करें। सिर्फ सपने देखें ही नहीं उन्हें पाने का भी प्रयास करें। उन्होंने एबीसीडी के तहत ए से (एटीट्यूड), बी से (बीलिफ), सी से (क्यूरिसिटी), डी से ( डिसिप्लीन) के माध्यम से सफलता के सूत्र बताए। समय, एनर्जी, एक्शन को सही दिशा में लगाएं। हर दिन टीआरपी यानी टारगेट, रिजल्ट और प्रॉमिस तय करें सफलता खुद ब खुद आपके कदम चूमेगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र के टॉपर्स ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को मोटिवेट किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी के अलावा इसकी राह में आने वाली बाधाओं पर चर्चा कर उनके निवारण की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम विक्रम सिंह किया।
कार्यक्रम में पीसीएस टॉपर एसएस पाठक, आईआईटी टॉपर शुभम सहाय और अमित शेखर बिहार, आईपीयू पीएमटी टॉपर रोहिल जैन मेरठ ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रशंसा में कहा कि अमर उजाला ने युवाओं को बहुत महत्वपूर्ण प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है। अपने बीच देश के इंजीनियरिंग, प्रशासनिक और मेडिकल के टॉपर्स को पाकर बच्चे भी बहुत खुश थे। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासा शांत की। कार्यक्रम के बाद काफी देर तक बच्चों ने टॉपर्स के साथ अलग-अलग ग्रुप में बात की। टॉपर्स ने भी सहज भाव से बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपने मोबाइल नंबर भी बच्चों को दिए। यदुवंशी स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने टॉपर्स का स्वागत किया और प्राचार्य बाबूलाल ने सबका आभार जताया। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने भी बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवाओं में कॅरियर बनाने में संस्थान की तरफ से हर संभव सुविधा और माकूल माहौल बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यदुवंशी स्कूल रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़, गलैक्सी स्कूल, हैप्पी स्कूल, बीआर ज्ञानदीप, नेशनल मॉडल स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स:
अगर आप अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं तो स्वयं पर विश्वास करना होगा। जब आपको अपने पर ही विश्वास नहीं होगा तो लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकोगे। समय का भी जीवन में बहुत महत्व है। इसलिए हमें अपना कीमत समय व्यर्थ की बातों में नहीं गवाना चाहिए। आपको टाइमिंग बनाकर पढ़ाई करनी होगी। निरतंर अभ्यास भी सफलता का मूलमंत्र में भी शामिल हैं। पढ़ाई करते समय गाइड का भी होना बहुत जरुरी है। गाइड जिस प्रकार गाइड करें उसके अनुसार चलना चाहिए। इसके अलावा महीने में जो भी पढ़ा हो उसका मूल्यांकन बहुत जरुरी है। - अमित शेखर, आईआईटी टॉपर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट, सेल्फ स्टडी, गीत, संगीत के माध्यम से गोल ओरिएंटिड प्रोग्राम और ग्रुप स्टडी पर ध्यान दें। मन का डर सपनों को खत्म कर देता है। इससे कभी हावी न होने दें और बिना किसी भय के अपना बेहतर देने का प्रयास करें। फिर देखिए सफलता खुद ब खुद पास चल कर आएगी। - रोहिल जैन, आईपीयू, पीएमटी टॉपर्स।
------------
विद्यार्थी का सबसे बड़ा दुश्मन वह स्वयं ही है क्योंकि वह अपनी क्षमता का सही आंकलन किए बगैर ही यह सोचकर कि मैं इतना ही कर सकता हूं, इससे ज्यादा नहीं, स्वयं एक दीवार खड़ी कर लेता है। अत: जो भी करें, जो भी पढ़ें अपना आत्म निरीक्षण कर माइंड को कंसंट्रेट कर पढ़े फिर देखिए वो दीवार किस तरह से अपने आप ढह जाती है। जिस क्षेत्र में भी जाओ मन लगाकर काम करें और अपना बेस्ट देने की कोशिश करो। अपने गोल के बीच में आलस्य एवं निराश को हावी न होने दें, सफलता हमेशा अपनी पसंद एवं पेंशन से किए गए काम में मिलती है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत व जीत के प्रति जुनून की भावना का होना जरुरी है। - शुभम सहाय, आईआईटी टॉपर्स।
बाक्स:
विद्यार्थी को फेलयर से नहीं डरना चाहिए, अगर वे फेलयर से डर गए तो सफल नहीं हो पाएंगे। इसके लिए आपको स्वयं पर भरोसा करना होगा। गीता में कहा गया कि कर्म किए जा फल की चिंता मत कर। मैं भी आईआईटी एवं आईएएस के प्रथम प्रयास में असफल हो गया था किंतु उसके बाद भी मैंने हार नहीं मानी। मैंने दोबारा से तैयारी कर अपने मुकाम को हासिल किया। जिसका रिजल्ट आज आपके सामने हैं। - एसडीएम विक्रम सिंह।

बाक्स:
हरियाणा में अमर उजाला ने किया अनूठा प्रयास: राव बहादुर सिंह
यदुवंशी शिक्षा निकेतन के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने अमर उजाला टॉपर्स टू कार्यक्रम की प्रशंसा कर कहा कि अमर उजाला का यह हरियाणा में एक अनूठा प्रयास है। काफी मोटिवेशनल होने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सोच को सही दिशा देने काफी मददगार साबित होगा। इस कार्यक्रम से अमर उजाला ने बच्चों के अंदर असफलता का डर समाप्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने अमर उजाला आह्वान किया कि अगर वो भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम करवाएंगे तो वे निश्चित रूप से उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed