फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांग पर संत अडिग, हालत गंभीर लेकिन नहीं तोड़ रहे अनशन

मांग पर संत अडिग, हालत गंभीर लेकिन नहीं तोड़ रहे अनशन

Mon, 17 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
मांग पर संत अडिग, हालत गंभीर लेकिन नहीं तोड़ रहे अनशन
मांग पर संत अडिग, हालत गंभीर लेकिन नहीं तोड़ रहे अनशन
विज्ञापन


रोहतक। दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन संत गोपालदास ने डाक्टरों पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल में उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, लेकिन उनका हौसला कम नहीं होगा। जब तक सरकार लिखित में आश्वासन नहीं देगी, अनशन जारी रहेगा।

गोचरान भूमि विकास बोर्ड के लिए संत गोपालदास पिछले माह से अनशन पर हैं। हालत बिगड़ने पर फिलहाल उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में रविवार को संत से मिलने के लिए गोकथा वाचक गोपाल मणिराम समेत अन्य कई गोभक्त पहुंचे। उन्होंने संत को समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा के लिए साधु-संतों को भूखे-प्यासे रहना पड़ रहा है। सरकार के लिए इससे बुरे हालात क्या होंगे? उधर, संत ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की टीम उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। मिलने वालों पर भी सख्ती की गई है। संत के करीबियों को नहीं मिलने दिया जा रहा। संत ने चेताया कि सरकार भले ही कितनी भी अनदेखी कर लें, लेकिन बिना लिखित आश्वासन के वह अनशन खत्म नहीं करेंगे। कुरुक्षेत्र और सोनीपत गोरक्षा दल के सदस्य हरीश गुप्ता और राजीव दीक्षित भी संत से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed