फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   3 करोड़ से 18 गांवों में लगेंगे 21 ट्यूबवेल

3 करोड़ से 18 गांवों में लगेंगे 21 ट्यूबवेल

Sat, 08 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
3 करोड़ से 18 गांवों में लगेंगे 21 ट्यूबवेल
3 करोड़ से 18 गांवों में लगेंगे 21 ट्यूबवेल
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग उपमंडल के गांवों में अब 3 करोड़ रुपये की लागत से 18 गांवों में 21 ट्यूबवेल लगाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, तीन जगह पर बोर भी किये जा चुके हैं। सभी गांवों में बोर होने के बाद लगभग 36 हजार ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा गांव कुराहवटा में 4.32 करोड़ रुपये का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए विभाग के पास एक करोड़ रुपये की राशि सरकार की ओर से आ चुकी है। इसका कार्य सितंबर माह में शुरू होने की संभावना है। अभी इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसको बनाने में लगभग 2 वर्ष का समय लगेगा।
जानकारी के अनुसार खंड महेंद्रगढ़ के कुछ गांवों में बोरवेल फेल होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीण पानी की समस्या के लिए कई बार शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिले थे। इसके बाद अब प्रदेश सरकार ने विभाग को 21 ट्यूबवेल की अनुमति दे दी है। एक करोड़ रुपये की राशि भी जनस्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी के खाते में भी आ चुकी है। इन ट्यूबवेल के शुरू हो जाने से लगभग 30 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इन गांवों में किया जाएगा बोरवेल
खंड महेंद्रगढ़ के कुल 18 गांवों में बोरवेल होने हैं। इनमें से देवनगर में एक और आकोदा में दो बोरवेल किए जा चुके हैं, जबकि देवनगर में एक बोरवेल अभी और बाकी है। गांव बुडीन में दो बोर किए जाएंगे। इसके अलावा गांव खेडक़ी, पल्ह, खैरोली, कोथल खुर्द, खातोद, बलायचा, ढाढ़ोत, उष्मापुर, जेरपुर, नांगल माला, सुरेहती पिलानिया, श्यामपुरा, बचीनी, कुराहवटा, तथा माजरा खुर्द में एक-एक बोरवैल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 करोड़ 32 लाख से लगाया जाएगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
गांव कुराहवटा में अब खारे पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार गांव की 6 एकड़ पंचायती भूमि पर 4 करोड़ 32 लाख रुपये का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का प्रोजेक्ट लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में लगभग दो वर्ष का समय लग जाएगा। पंचायत ने छह एकड़ पंचायत भूमि विभाग के नाम भी करवा दी है। अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सितंबर माह से इस पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी गांव में एक बोरवेल भी विभाग की ओर से करवाया जाएगा।
वर्तमान में कुराहवटा की है यह स्थिति
गांव कुराहवटा की सरपंच अनिता के पति वेदप्रकाश ने बताया कि गांव में पानी की भारी समस्या है। गांव में एक आरओ प्लांट लगाया हुआ है। प्लांट से 120 रुपये का कार्ड रिचार्ज करवाने पर एक महीने तक 20 लीटर पानी प्रतिदिन मिलता है। गांव में मात्र एक बोरवेल है, उसी से ही काम चल रहा है। अगर ट्रीटमेंट प्लांट लग जाता है तो उससे ग्रामीणों को बहुत फायदा होगा।
ऐसे रहेगा सिस्टम
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को कच्चे पानी के लिए महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ा जाएगा। इस नहर से मोटर पानी को लिफ्ट करेगा और पानी को बड़े टैंक में डाल दिया जाएगा। उसके बाद टैंक से पूरे गांव को पानी सप्लाई किया जाएगा। जिससे लगभग 4 हजार ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा।

वर्जन:
21 ट्यूबवेल की सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। तीन ट्यूबवेल लगाए भी जा चुके हैं, अन्य पर काम चल रहा है। कुराहवटा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी मंजूरी मिल चुकी है। अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है सितंबर माह तक काम शुरू करवा दिया जाएगा।-प्रदीप यादव, एसडीओ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed