{"_id":"59515c054f1c1b1e198b461b","slug":"161498504197-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में डूबने से युवा खिलाड़ी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल में डूबने से युवा खिलाड़ी की मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीमिंग पूल में डूबने से युवा खिलाड़ी की मौत
भिवानी। भीम स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल में डूबने से युवा खिलाड़ी की मौत हो गई। युवक कैसे डूबा और कैसे स्वीमिंग पूल पहुंचा किसी को नहीं पता। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है। खारियावास गांव निवासी करीब 19 वर्षीय युवक पुनीत स्वीमिंग पूल में अपने साथियों के साथ नहाने गया जहां व संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। करीब आधे-पौने घंटे बाद वहां नहा रहे युवकों ने उसे निकाला और तुरंत इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इमरजेंसी में चिकित्सक ने जवाब दिया तो साथी उसे महम गेट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने भी प्रयास किया लेकिन आखिर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक के चाचा ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे ही वह उसे स्टेडियम छोड़कर आया था। पहले पुनीत उसके साथ ही रहता था लेकिन पिछले 10 दिन से स्टेडियम में रेस के लिए जाने के चलते ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था ।वह पहले कभी स्वीमिंग पूल नहीं गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्नोई ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना आई है। सुबह परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एक ही था, वह भी नहीं रहा
हादसे की सूचना के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन महम गेट स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे थे। दादा ने विलाप करते हुए कहा कि एक ही था और वह भी नहीं रहा। पुनीत गवर्नमेंट कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था और अभी एथलेटिक्स गेम लेकर दौड़ लगाना शुरू किया था। पुनीत अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसकी दो बहनें हैं। पिता राजेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते है।
विज्ञापन
--
पहले भी हुए हादसे
भीम स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत का यह पहला हादसा नहीं है। पहले भी स्वीमिंग पूल दो की जान ले चुका है। करीब चार साल पहले नहाने के गए बच्चे की मौत के कारण काफी समय तक स्वीमिंग पूल बंद रहा था। पिछले दो-तीन साल से ही यह नियमित रूप से चलना शुरू हुआ और अब सोमवार शाम युवक पुनीत की इसमें डूबने से मौत हो गई। पुनीत की मौत को लेकर परिजनों में संशय भी है। संशय है कि वह सीधे 12 फुट वाली जगह कैसे उतर गया और जब वह डूब रहा था तो कोच व सिक्योरिटी कर्मचारी कहां थे।