फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   157 newly infected of Corona, 45 students

कोरोना के 157 नए संक्रमित, 45 विद्यार्थी

Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
157 newly infected of Corona, 45 students
रोहतक। कोरोना का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में 157 संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से 45 विद्यार्थी हैं। शेष में डॉक्टर, प्रोफेसर, गृहिणी, निजी व्यवसायी, अधिवक्ता, दंत चिकित्सक, फल विक्रेता समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं। समुदाय में फैला वायरस स्वास्थ्य विभाग की चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन लोगों को महामारी का खतरा देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में रविवार को 157 संक्रमित केस सामने आये। इनमें से 45 विद्यार्थी हैं। ऐसे में विद्यार्थी वर्ग को सुरक्षित रखने की आवश्यकता साफ नजर आ रही है। इसके साथ ही अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 472 पहुंच गया है। इनमें से चार मरीज अस्पताल में व शेष 468 मरीज घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। यही नहीं विभाग ने दिन भर में 1091 लोेंगों के सैंपल लिए। इनमें से 773 की आरटीपीसीआर व शेष 318 की रैपिड एंटिजन जांच की गई। जबकि 321 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत व सुधार की दर 95.99 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

19765 किशोरों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। लोगों को महामारी से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को विभाग ने 1636 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1048 को पहली व 588 को दूसरी डोज लगाई गई। यही नहीं, विभाग की ओर से 19765 किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक जिले में 1399586 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed