{"_id":"5d0bf6418ebc3e67017380ba","slug":"1561065010345-rohtak-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रोहतक, आज करेंगे 45 मिनट योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रोहतक, आज करेंगे 45 मिनट योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह गोहाना रोड स्थित पशु मेला ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय योग शिविर में हिस्सा लेंगे। सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर गृहमंत्री योग स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम 8 बजकर 5 मिनट तक चलेगा। शाह योग स्थल पर 87 मिनट रुकेंगे, जिसमें से 45 मिनट योग करेंगे।
सीएम मनोहर लाल, मंत्री व सांसद 15 मिनट पहले 21 हजार लोगों के साथ पहुंच जाएंगे। वीरवार शाम पांच बजे सीएम मनोहर लाल रोहतक पहुंचे और एक घंटे बाद योग स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीसी आरएस वर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय योग समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक साथ 21 हजार लोग शुक्रवार सुबह योग करेेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैं, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व स्थानीय सांसद डॉ. अरविंद शर्मा भी हिस्सा लेंगे। पशु मेला ग्राउंड में 63 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके साथ ही दोनों ओर 10-10 मीटर का स्पेस जनता के लिए रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक छोटा मंच बनाया गया है जहां योग साधकों की सुविधा के लिए पतंजलि के अनुभवी योग प्रशिक्षक योग साधकों को योगा करवाएंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए 6 से 8 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। साथ ही 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। समारोह में योग करने वाले सभी योग साधकों के लिए पीने का स्वच्छ पानी, आधुनिक शौचालय, दो तरह के कूड़ादान, पार्किंग और खाने-पीने की सेक्टर वाइज व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
गृहमंत्री के तौर पर पहली बार रोहतक आ रहे शाह, पहले प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गृहमंत्री के तौर पर पहली बार हरियाणा में रोहतक आ रहे हैं। इससे पहले शाह दो बार संगठन की मीटिंग के चलते रोहतक आ चुके हैं। तीन साल पहले तिलियार पर्यटन स्थित सभागार में भाजपा के तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लिया था। जबकि एक साल पहले रोहतक में ही अमित शाह रोहतक में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग लेने पहुंचे थे।
रोहतक प्रदेश की सियासी राजधानी, पांच माह बाद विस चुनाव
प्रदेश के अंदर रोहतक को प्रदेश की सियासी राजधानी माना जाता है। अक्तूबर माह में झारखंड व महाराष्ट्र के साथ हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव संभावित हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार की तरफ से प्रदेश स्तरीय समारोह रोहतक में आयोजित किया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि देश के गृहमंत्री अमित शाह हैं। संभावना है कि अपने पांच मिनट के संबोधन में गृहमंत्री प्रदेश की जनता के नाम कोई सियासी संदेश भी दे कर जा सकते हैं।