फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले में 16 खेलों की 41 खेल नर्सरियां खुलेंगी

जिले में 16 खेलों की 41 खेल नर्सरियां खुलेंगी

Tue, 04 Jun 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
जिले में 16 खेलों की 41 खेल नर्सरियां खुलेंगी
रोहतक। प्रदेश सरकार ने खेल व खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कई बेहतरीन योजनाएं शुरू की हैं, ताकि युवा खेलों को रोजगार के रूप में अपना सकें। युवा खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के बेहतरीन अवसर प्रदान करने के लिए अब हर जिलों में खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इसके लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने जिल में 16 विभिन्न खेलों की 41 खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। खेल विभाग की ओर से उन सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं की सूची जारी की गई है। जिनमें ये खेल नर्सरियां खुलनी है। विभाग की ओर से अब इन खेल नर्सरियों में इन शिक्षण संस्थाओं के मुखियाओं को कोच की नियुक्ति करने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से इन खेल नर्सरियों के लिए योग्य प्रशिक्षक नियुक्त करने के निर्देश हुए हैं। इन शिक्षण संस्थाओं को यह प्रशिक्षक आगामी 15 जून तक भर्ती करने होंगे व इसकी जानकारी संपूर्ण दस्तावेज जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय में देनी होगी। उन्होंने बताया कि जो शिक्षण संस्था आगामी 15 जून तक योग्य प्रशिक्षक का प्रबंध कर लेते हैं, उन सभी को नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ी व 25 वेटिंग के खिलाड़ियों का स्पैट टेस्ट जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के सुपरविजन में आगामी 30 जून तक करवाना होगा। फिर उसकी चयनित व प्रतीक्षा में रखे गए खिलाड़ियों की एक सूची जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को भेजी जाएगी। उसके बाद यह खेल विभाग हरियाणा को भेजी जाएगी। उसके बाद ही विभाग की ओर से इन खेल नर्सरियों को अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन


ये होगी योग्यता :
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि खेल विभाग के आदेशानुसार इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण देने वाले व्यक्ति के पास एनआईएस पटियाला या खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय से पंजीकृत किसी इंस्टीट्यूट से कोचिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। ऐसे प्रशिक्षक को 25 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से तनख्वाह दी जाएगी। वहीं ऐसा कोच जो एमपीईएड, डीपीईएड, या शारीरिक शिक्षा से एमए कर चुके व कोचिंग का एनआईएस सर्टिफिकेट हासिल कर चुके राष्ट्र स्तर खिलाड़ी को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह से तनख्वाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed