फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बीईओ ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की

बीईओ ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की

Sun, 02 Jun 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बीईओ ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की
रेवाड़ी। नायब तहसीलदार का पेपर लीक करने के मामले के आरोपी बीईओ राजीव भूटानी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं गिरफ्तार किए गए परीक्षा केंद्र अधीक्षक जसबीर समेत पांच आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस बीईओ राजीव बूटानी और सतीश राठी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

26 मई को नायब तहसीलदार की परीक्षा शुरू होते ही पुलिस ने रेवाड़ी जैन गर्ल्स स्कूल व माउंट लिट्रा स्कूल से पांच आरोपियों को आंसर-की के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तीन आरोपी गुरुग्राम व एक आरोपी को करनाल से गिरफ्तार किया था। उसके ठीक एक दिन बाद पेपर लीक कर आरोपियों तक पहुंचाने वाले करनाल स्थित एसएस इंटरनेशल स्कूल में तैनात परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र अधीक्षक जसबीर को गिरफ्तार किया था। आरोपी हिसार के भूरे निवासी दीपक, बाहनी अमरपुर निवासी कृष्ण, ददई निवासी रविश, रेवाड़ी के गांव बालियर निवासी कुलदीप व गुमीना निवासी जयवीर को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया था, जबकि करनाल निवासी जसवीर कोच, हिसार के बाहनी अमरपुर निवासी अखिल, हांसी निवासी पंकज, बास खुर्द निवासी दिनेश कुमार व करनाल के एसएस इंटरनेशनल स्कूल के चपरासी राजकुमार उर्फ राजू को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। जिनका रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बीईओ और सतीश राठी खोल सकते है मामले के अहम राज
पेपर लीक मामले के मुख्य चेेहरे बीईओ राजीव बुटानी व सतीश राठी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की तह में पहुंचा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पेपर को लीक कराने में मुख्य भूमिका बीईओ ने निभाई, जबकि सतीश राठी ने बीईओ को इस कार्य के लिए तैयार किया। उसके बाद ही सारा खेेल शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशन कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत अर्जी
मुख्य आरोपी निसिंग के बीईओ राजीव बुटानी की ओर से अधिवक्ता ने शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। यहां से पेपर लीक कांड के असली चेहरे जसबीर और दिनेश को एक बार फिर रिमांड पर लिया जा सकता है, क्योंकि इस कांड के दो बड़े चेहरे राजीव बुटानी और सतीश राठी अभी भी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed