फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा जैसी हालत होगी कांग्रेस की : बृजेंद्र सिंह

विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा जैसी हालत होगी कांग्रेस की : बृजेंद्र सिंह

Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा जैसी हालत होगी कांग्रेस की : बृजेंद्र सिंह
संापला। कांग्रेस का जो हाल लोकसभा चुनाव में हुआ है वैसा ही विधानसभा में होगा। जनता ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगा दी है। यह बात रविवार को हिसार से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद बृजेंद्र सिंह ने कही। वे सांपला के सर छोटूराम संग्रहालय में छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत ने साबित कर दिया कि कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया है कि वह जनता के बीच में रहे और किसी प्रकार का घमंड न करें। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि यह तो प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है किसे मंत्री बनाएं किसे नहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व राजनीतिक सेवा एक जैसी हैं। अब राजनीति में आने के बाद और दायरा बढ़ गया है। सांसद ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष ध्यान देंगे। इसके अलावा ज्यादा उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सुधीर फोगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed