फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक से भाजपा सांसद की बात पर कुछ लोग मजाक उड़ाते थे, आज चुप हैं : ग्रोवर

रोहतक से भाजपा सांसद की बात पर कुछ लोग मजाक उड़ाते थे, आज चुप हैं : ग्रोवर

Mon, 27 May 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
रोहतक से भाजपा सांसद की बात पर कुछ लोग मजाक उड़ाते थे, आज चुप हैं : ग्रोवर
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि जब वे कहते थे कि रोहतक लोकसभा से एक दिन भाजपा का सांसद होगा। यह सुनकर कुछ लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज डॉक्टर अरविंद शर्मा की जीत से उनका मुंह बंद हो गया है। ग्रोवर रविवार शाम गोहाना रोड स्थित फार्म हाउस में सांसद के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल की तरफ से किया गया था।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के मार्गदर्शन में रोहतक लोकसभा क्षेत्र का इतिहास बदल दिया। पिता को सोनीपत तो पुत्र को रोहतक से हराकर परिवारवाद पर गहरी चोट की है। अब विधानसभा चुनाव में भी भाजपा नया इतिहास रचेगी। अभी से जिले की चारों विधानसभा सीट जीतने का वे टारगेट तय करते हैं। वहीं, लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति नहीं करती। बल्कि 36 बिरादरी के दम पर लोकसभा चुनाव में कामयाबी हासिल की है। मेयर व दूसरे नेताओं ने इससे पहले सांसद का स्वागत किया। मौके पर महम से शमशेर खरकड़ा, कलानौर से रामअवतार वाल्मीकि, मेयर मनमोहन गोयल, राजकमल सहगल, अशोक खुराना, रणबीर ढाका के अलावा बाबा कालीदास, स्वामी विश्वेश्वरा नंद, महामंडलेश्वर कपिल पुरी, डाक्टर परम चेतन्य सहित अन्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंच पर सांसद से सेल्फी की लगी होड़ तो सांसद बोले, 2 बजे तक हूं
कार्यक्रम के दौरान लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ हलकों रोहतक शहर, महम, गढ़ी सांपला-किलोई, कलानौर, झज्जर, बहादुरगढ़, बादली, बेरी व कोसली के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे थे। मंच पर सांसद के साथ सेल्फी लेने की कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। जब सांसद ने मंच से कहा, ज्यादा भीड़ से मंच टूट जाएगा। मैं सभी से मिलकर जाऊंगा। दो बजे तक कार्यक्रम चलेगा। 2 बजे तक रुका हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed