{"_id":"5ceaeecbbdec220750609258","slug":"15589004768-rohtak-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में घूमें दुनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में घूमें दुनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। क्या आप इस बार गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने का मन बना रहे हैं? हां, तो इस बार दुनियां घूमें। दुनियां के 31 देशों में तो वीजा की जरूरत ही नहीं है। ऐसे में वहां आपकी सैर फ्री है। जबकि 44 देशों में यात्रियों को निर्धारित शुल्क के साथ वीजा मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं आप अपनी छुट्टियां खुद प्लान करें। अपना पैकेज खुद तय करें। अपने टूर को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट से भी जानकारी ली जा सकती है। यह कहना है दुनिया के 25 देशों की सैर कर चुके एमडीयू के होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग के डॉ. गोल्डी पुरी का। गर्मी की छुट्टियों को लेकर उनसे बात की तो उन्होंने बेहतर टूर पैकेजिंग की सलाह दी।
यूं बनाएं मल्टी कंट्री टूर
डॉ. गोल्डी पुरी के मुताबिक, आप छुट्टियों में एक से ज्यादा देश घूम सकते हैं। इसके लिए खुद अपना मल्टी कंट्री टूर बना सकते हैं। इनके पैकेज, होटल व प्लेन की बुकिंग सरीखे काम खुद ऑनलाइन कर तय सकते हैं। मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, सिंगापुर देश पास-पास हैं। इसलिए आप यहां कम समय व कम खर्च में आसानी से जा सकते हैं।
दो माह पहले टिकट कराना है सस्ता
आप अपने टूर पैकेज को लेकर खर्च बचा सकते हैं। इसके लिए दो महीने पहले बुकिंग करना बेहतर है। इसमें वीजा, एयर टिकट व होटल बुकिंग मुख्य हैं। पहले बुकिंग करने से कई बार हवाई यात्रा का टिकट ट्रेन से भी सस्ता पड़ता है। यह खर्च एक व्यक्ति के लिए 35 हजार से 50 हजार रुपये के बीच आ सकता है।
विज्ञापन
थाईलैंड में अक्तूबर तक नहीं लगेगा वीजा
डॉ. गोल्डी पुरी ने बताया कि थाईलैंड में इन दिनों वीजा शुल्क नहीं है। यहां अक्तूबर तक वीजा शुल्क माफ है। यह शुल्क करीब 4500 रुपये है। मोरिशस, जैमिका, सेनेगल, सरबिया, फिजी, ब्रिटिश विर्जिन आईलैंड, कुक आईलैंड समेत 31 देशों में भी वीजा शुल्क नहीं हैं। जबकि आस्ट्रेलिया, बोलीविया, पलाऊ, जार्डन, मलेशिया, जिंबाब्वे समेत 44 देशों में वीजा शुल्क पर मुहैया है।
नेचुरल ब्यूटी व नाइट लाइफ का लें आनंद
बैंकॉक, फुकेट, चियानमाई, कराबी व थाईलैंड में नेचुरल ब्यूटी है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां की नाइट लाइफ भी खास पहचान रखती है। इंडोनेशिया में बाली, सिंगापुर में बर्ड पार्क, सेंटोसा, लिटिल इंडिया, कृत्रिम वाटर फाल देखने वालों की भीड़ लगी रहती है। वियतनाम में होचिन मी सिटी देखने लाया है। मलेशिया, पिनांग, क्वालालमपुर, लंकावी भी पर्यटकों का आकर्षण है।
छुट्टियों में 3000 हजार लोग जाते हैं विदेश घूमने
गर्मी की छुट्टियों में विदेश जाने वालों की संख्या भी काफी है। यह आंकड़ा करीब 3000 के करीब है। शहर की दस बड़ी टूर एंड ट्रैवल कंपनी ही एक हजार से ज्यादा लोगों को टूर पैकेज मुहैया कराती है। विदेश में ज्यादातर लोग दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड, बाली व अन्य जगह जा रहे हैं। यहां के लिए चार रात व पांच दिन का 25 से 45 हजार रुपये का पैकेज है। इसमें यात्री का आना जाना, रहना, नश्ता, साइट ट्रैवल शामिल है।
शिव प्रकाश, बैग पैकर टूर एंड ट्रैवल्स