फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चचेरे भाई के मर्डर में पैरवी करने वाले व्यक्ति की गला दबाकर व डंडे से पीटकर हत्या

चचेरे भाई के मर्डर में पैरवी करने वाले व्यक्ति की गला दबाकर व डंडे से पीटकर हत्या

Mon, 27 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई के मर्डर में पैरवी करने वाले व्यक्ति की गला दबाकर व डंडे से पीटकर हत्या
राई (सोनीपत)। गांव मेहंदीपुर घाट के पास पुलिस ने हत्या कर फेंका गया एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति की डंडे से पीटकर व गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई की हत्या में आरोपी के बेटे पर लगाया है। परिजनों का आरोप है कि वह उसे घर से बुलाकर ले गया था। अब उन्हें यमुना के मेहंदीपुर घाट के पास उसका शव मिला है। यमुना किनारे एक गड्ढा भी खोदा गया था। आशंका है कि शव को खुर्द-बुर्द करने की नियत से गड्ढा खोदा गया। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से उसे खानपुर भेज दिया गया। खानपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर के घाट पर पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो शव की पहचान गांव मेहंदीपुर निवासी कृष्ण (35) के रूप में हुई। कृष्ण के पिता राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या गांव के ही निखिल ने की है। वह उसके बेटे को दो दिन पहले घर से बुलाकर अपने साथ बाइक पर लेकर गया था। उसके बाद अब कृष्ण का शव मिला है। कृष्ण का शव आधा यमुना के पानी में था और आधा बाहर था। उसकी डंडे से पीटने के साथ ही गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर निखिल व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्ण के चचेरे भाई की हत्या में जेल में बंद है निखिल का पिता
कृष्ण के चचेरे भाई जसबीर की 8 अक्तूबर, 2018 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जसबीर की पत्नी सुमन ने इस संबंध में गांव के अजीत व अन्य पर पैसों के लेन देने में उसके पति की हत्या का आरोप लगाया था। सुमन ने बताया कि अजीत व अन्य ने घर में घुसकर उसके पति को गोली मार दी थी। उसने पति को गोली मारने के बाद उसने पास के कमरे में सो रहे अपने जेठ कृष्ण व उसके साथी मुरथल के सतीश को बुलाया था। पुलिस ने अजीत व अन्य पर मामला दर्ज कर रखा था। जसबीर हत्याकांड में निखिल का पिता अजीत जेल में बंद है। इस मामले में कृष्ण अपने भाई के लिए पैरवी करता था। जसबीर हत्याकांड से भी पुलिस इस मामले की कड़ी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण अवैध हथियार रखने के मामले में हो चुका है गिरफ्तार
सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले कृष्ण को अवैध शस्त्र रखने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें वह फिलहाल जमानत पर था। साथ ही उस पर वर्ष 2012 में गांव के गौरव की हत्या का आरोप भी लग चुका है।
शव के पास खोदा गया था गड्ढा, खुर्द-बुर्द करने के प्रयास का शक
पुलिस ने मेहंदीपुर घाट पर जिस जगह से कृष्ण का शव बरामद किया है उसके पास ही एक गड्ढा भी खुदा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कृष्ण की हत्या के बाद हमलावरों की मंशा उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गड्ढे में दबाने की थी। हालांकि वह शव को दबा नहीं सके।
परिजनों ने निखिल के साथ जाने से रोकने का किया था प्रयास
कृष्ण के पिता राजेंद्र ने बताया कि उसने दो दिन पहले अपने बेटे को निखिल के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था। तब उसने व उसके दूसरे बेटे ने कृष्ण को आवाज देकर रुकने को कहा था। उसके बावजूद निखिल ने बाइक नहीं रोकी थी और वह उसके बेटे को अपने साथ लेकर भाग गया था।
पिता के बाद अब बेटे पर भी हत्या का आरोप
गांव मेहंदीपुर का रहने वाला अजीत पहले ही गांव के जसबीर की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उस मामले की सुनवाई चल रही है। अब उसके बेटे निखिल पर भी हत्या का आरोप लगा है।

यमुना के मेहंदीपुर घाट पर गांव के व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने डंडे से पीटकर व गला दबाकर हत्या का शक जताया है। गांव के युवक व अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के कारणों की पता लग सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
-अजमेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed