फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रैंकिंग टूर्नामेंट

रैंकिंग टूर्नामेंट

Sat, 25 May 2019 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
रैंकिंग टूर्नामेंट
फोटो : हरीश फोल्डर में साक्षी मलिक व सत्यव्रत काद्यान के नाम से या फिर सत्यव्रत काद्यान, सुमित मलिक व अमित धनखड़
विज्ञापन

रैंकिंग टूर्नामेंट, कुश्ती
हेडिंग : साक्षी के हारने के 24 घंटे के अंदर ही पति सत्यव्रत भी क्वार्टर फाइनल में चित
-दोनों खिलाड़ियों ने अप्रैल में एशियन चैंपियनशिप में एक साथ जीते थे कांस्य पदक, अब एक साथ मिली हार
-प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिले के अमित धनखड़, सुमित मलिक व सत्यव्रत काद्यान अपने पहले ही मैच में हारकर हुए बाहर
-प्रदेश के तीन खिलाड़ियों समेत देश को छह खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इटली में माट्टेओ पेलकॉनी मेमोरियल रैंकिंग टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारतीय टीम की 62 किलो भारवर्ग की महिला पहलवान साक्षी मलिक को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ही हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही उनके पति व भारतीय फ्री स्टाइल टीम के 97 किलो भारवर्ग के पहलवान सत्यव्रत काद्यान को भी शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अप्रैल में हुई एशियन चैंपियनशिप में पहलवान दंपति ने कांस्य पदक हासिल किया था।
प्रतियोगिता में शनिवार को पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल के मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में जिले के तीन पहलवानों ने देश का प्रतिनिधित्व किया और तीनों ही पहलवान अपना पहला मुकाबला हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इन तीन पहलवानों में एशियन चैंपियनशिप में 74 किलो भारवर्ग में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले हुमायुपूर के पहलवान अमित धनखड़, 97 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल करने वाले रोहतक के सत्यव्रत काद्यान व 125 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले कारौर के सुमित मलिक शामिल हैं। तीनों ही पहलवान प्री क्वार्टर फाइनल व क्वार्टर फाइनल की बाधा पार नहीं कर सके। इसके अतिरिक्त प्रदेश के तीन और खिलाड़ी हैं जो कांस्य पदक के लिए मुकाबला लड़ेंगे। समाचार लिखे जाने तक तीनों पहलवानों के कांस्य पदक के मुकाबले नहीं खेले गए थे।
विज्ञापन


इनसे हारे पहलवान
प्रतियोगिता में 74 किलो भारवर्ग के पहलवान अमित धनखड़ को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान से 10-2 से हार मिली। वहीं 97 किलो भारवर्ग में सत्यव्रत काद्यान को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस के पहलवान से 7-0 से हार का सामना करना पड़ा। सुपर हेवी वेट (125) में कारौर के सुमित मलिक को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के पहलवान से 2-0 से मात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed