फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आउटसोर्स के 410 ड्राइवरों बर्खास्त करने का आदेश

आउटसोर्स के 410 ड्राइवरों बर्खास्त करने का आदेश

Sat, 25 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आउटसोर्स के 410 ड्राइवरों बर्खास्त करने का आदेश
रोहतक। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने हरियाणा रोडवेज में पार्ट-वन (आउट सोर्स) और पार्ट-टू (डीसी रेट) पर लगे 410 ड्राइवरों के साथ-साथ अन्य कर्मियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते शुक्रवार को पांच डिपो में 63 ड्राइवरों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। कई ड्राइवरों और वर्कशॉप में लगे कर्मियों पर शनिवार को गाज गिरना तय है। वहीं, इसके चलते रोडवेज के कर्मचारी संगठनों में खलबली मच गई है। इसके चलते शनिवार को हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें आदेश वापस न लेने पर आंदोलन का ऐलान किया जा सकता है।
विज्ञापन

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रोडवेज में पार्ट-वन व पार्ट-टू के तहत लगे करीब 410 ड्राइवरों को बर्खास्त करके तत्काल प्रभाव से सेवा खत्म कर दी जाए। यदि ये कर्मी वर्कशॉप आदि में लगे हैं, तो उनको भी हटाया जाए। इनके स्थान पर ड्राइवर, कंडक्टर और वर्कशॉप में स्थायी भर्ती की जाए। एडीसी ने आदेश मिलने के साथ ही नारनौल डिपो के 11, सोनीपत के 28, करनाल के 15, सिरसा के चार, कैथल से चार ड्राइवरों को बर्खास्त कर हटा दिया। वहीं, शनिवार को प्रत्येक डिपो के महाप्रबंधक शेष को हटाने की कार्रवाई अमल में लाएंगे। एडीसी के आदेश मिलने के बाद डिपो अधिकारियों द्वारा अमल में लाई गई कार्रवाई से रोडवेज के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के निशाने पर आए लोगों ने रोजी रोटा का संकट बताते हुए रोडवेज के कर्मचारी नेताओं से राहत की गुहार लगाई। इसके चलते शनिवार को हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने बैठक बुलाई है, जिसमें शासन से एडीसी के आदेश को निरस्त करने की मांग की जाएगी। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बैठक में तय किया जाएगा कि यदि आदेश वापस नहीं होता है, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक डिपो के सूत्र बताते हैं कि डिपो में ड्राइवर व कंडक्टर के पद पर पार्ट-एक व पार्ट-दो के कर्मी नहीं लगे हैं। करीब 15 कर्मी लगे हैं, जो वर्कशाप में कार्यरत हैं। डिपो महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह का कहना है कि एडीसी के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। शनिवार को पता लगाया जाएगा कि कितने वर्कशाप में काम कर रहे हैं, उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां कितने लोगों की नौकरी आई खतरे में
-जींद से 11 चालकों के नाम सूची में हैं। स्टे के कारण बच सकते हैं।
-नारनौल डिपो के 11 चालकों को हटाया है।
-सोनीपत से 28 चालकों को हटाया गया है।
-करनाल से 15 लोगों को निकाला गया है।
-सिरसा से चार को निकाला है मगर पुष्टि नहीं।
-यमुनानगर में 12 कच्चे ड्राइवर एक-दो दिन हटेंगे।
-कैथल डिपो ने चार ड्राइवरों की सेवाएं खत्म की।
-पंचकूला कालका डिपो के 45 कर्मी निशाने पर।
-रोहतक डिपो के करीब 15 कर्मी आए निशाने पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed