फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   152 gram panchayats will be developed with an amount of 11 crores

Rohtak News: 11 करोड़ की राशि से 152 ग्राम पंचायतें करवाएंगी विकास

Sun, 23 Apr 2023 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
152 gram panchayats will be developed with an amount of 11 crores

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला विकास एवं पंयायत विभाग ने गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए विभाग ने 152 ग्राम पंचायतों के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि आवंटन कर दी है और विकास कार्य शुरू करने की पंचायतों को अनुमति दे दी है।
खंड रेवाड़ी व बावल में सबसे अधिक विकास कार्य किए जाएंगे। रेवाड़ी की 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में करीब 1.60 करोड़ रुपये व बावल की 18 से अधिक ग्राम पंचायतों में 1.70 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वीकृति के लिए निदेशालय को भेजे गए प्रस्ताव पर मोहर लग चुकी है।
विज्ञापन


जिले की 365 ग्राम पंचायतों में से इन 152 ग्राम पंचायतों में समस्याओं की सबसे अधिक शिकायतें आ रही थी, जिसमें टूटी नाली, जर्जर सड़क, शमशान घाट का रास्ता कच्चा, गांव में चौपाल न होना, सार्वजनिक जगहों पर शौचालय का अभाव व अन्य शिकायतें शामिल हैं। जिसके कारण जिला प्रशासन ने सबसे पहले इन 152 ग्राम पंचायतों के 200 अधिक गांवों में विकास कार्य शुरु करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी जल्द विकास कार्य शुरू किए जाएंगे ताकि लोगों के सामने किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। इन सभी 152 ग्राम पंचायतों के लिए जिला विकास एवं पंयायत विभाग ने विकास कार्यों के लिए प्रपोजल निदेशालय को भेजा था, जिसको शुक्रवार को मंजूरी मिल गई है। जिसके चलते जल्द अप्रैल माह के बाद मई की शुरुआत में ही इन विकास कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें...200 से अधिक गांवों में क्या-क्या होगा विकास :

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में चौपाल निर्माण, कच्चे रास्तों को पक्का करना, शमशान घाट व कब्रिस्तान, तालाबों का सुंदरीकरण, सीमेंटेड टाइलों की सड़क निर्माण, गलियों में सीसी रोड निर्माण, छोटे-छोटे रास्तों की मरम्मत, सरकारी भवनों का निर्माण व मरम्मत, नाले व नालियों की मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण व मरम्मत व इसके अलावा अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
कुछ पंचायतों के 9 से 10 करोड़ रुपये तक की राशि मंजूर :

इसमें 200 से अधिक गांवों की 152 ग्राम पंचायतों को 11 करोड़ रुपये की राशि आवंटित हुई है। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत को 5 से 7 लाख रुपये के मध्य राशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी। हालांकि कुछ ऐसी पंचायतें भी हैं जिनमें ज्यादा विकास कार्य किए जाएंगे, इसलिए उन्हें 9 से 10 करोड़ रुपये तक की राशि भी प्रदान की गई है।

इन गांवों में होंगे विकास कार्य :

इन गांवों में सुलखा, खरखड़ी, हरचंदपुर, मोहम्मदपुर, सांझरपुर, आसरा का माजरा, करनावास, बिठवाना, कमालपुर, भवाड़ी, मीरपुर, हांसाका, डूंगरवास, जौनावास, कालाका, डवाना, भाड़ावास, जाटूवास, सुलखा, रूद, सुठानी, करनावास, डहीना, गुडियानी, उष्मापुर, भैरमपुर, मलेशियावास, श्यामनगर, सुल्हेरी, शाहद्तनगर, नेहरूगढ़, गुर्जरवास, लुखी, बिसोवा, गढ़ी, मुमताजपुर, झोलरी, खुर्शीद नगर, लिलोढ़, नया गांव, बव्वा, भाला, कारोली, नागल पठानी, मुरलीपुर, कोहारड़ नाहड़, झाल, जूड्डी, सुधराणा सहित अन्य गांव शामिल हैं।


जिले की 152 ग्राम पंचायतों में 11 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय को प्रपोजल भेजा गया था जिस पर उच्च अधिकारियों ने मुहर लगा दी है। सभी पंचायतों में जल्द काम शुरू किया जाएगा।

- नरेन्द्र गुर्जर, कार्यकारी अभियंता, पंचायत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed