{"_id":"5c06f39bbdec2241975ff528","slug":"151543959451-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस ने अमृत फार्मेसी स्टोर को दिए रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस ने अमृत फार्मेसी स्टोर को दिए रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश
Updated Wed, 05 Dec 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस प्रशासन ने अमृत फार्मेसी स्टोर को आंखों के लेंस की कीमत की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश के जारी होने के बाद मरीज अपनी जेब के हिसाब से स्वयं अपनी पसंद का आंखों का लेंस तय कर पाएंगे। संस्थान में ऑर्थो इम्प्लांट से शुरू हुई कार्रवाई नेत्र विभाग पर आई है। ऑर्थो के इम्प्लांट आने में अभी लगभग सप्ताह का समय लगेगा, लेकिन आंखों के अधिकांश लेंस स्टोर पर उपलब्ध हैं।
ऑर्थो के इम्प्लांट पर शुरू हुई जंग का लाभ आंखों के मरीजों को मिलने लगा है। प्रशासन के निर्देश मिलने के बाद नेत्र विभाग के डॉक्टर मरीजों को लेंस के लिए अमृत फार्मेसी स्टोर भेज रहे हैं। लेंस की कीमत का खेल समझ चुके मरीज भी अब अमृत फार्मेसी स्टोर व बाजार में निजी केमिस्ट पर उपलब्ध लेंस की कीमतों के अंतर पर स्वयं गुणा-भाग कर रहे हैं। मरीजों की मानें तो पीजीआईएमएस में अमृत फार्मेसी स्टोर खुलने से बाजार में भी लेंस की कीमत कम कर दी गई है, लेकिन इसके लिए मरीज को लेंस की कीमत का पता होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस का नेत्र विभाग एक दिन की ओपीडी में 25 से 30 आंखों में लेंस डालता है।
लेंस की कीमत कम करने की होड़
सूत्रों की मानें तो पीजीआईएमएस में अमृत फार्मेसी स्टोर खुलने से मार्केट में भी लेंस की कीमत कम करने की होड़ शुरू हो गई है। नेत्र विभाग में लेंस के नाम पर चल रहा कट कमीशन का खेल अब बंद होने के कगार पर है। अमृत स्टोर स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब तक प्राइवेट फार्मेसी स्टोर लेंस की मनमानी कीमत वसूल रहे थे, अब वह कम कीमत पर लेंस देने को तैयार है। सरकार से मान्यता प्राप्त स्टोर पर उपलब्ध लेंस का रेट देश भर में एक है। स्टोर पर आंखों के आपरेशन संबंधी लेंस व सारा सामान उपलब्ध है।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
नेत्र विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह मरीज को लेंस के लिए अमृत फार्मेसी स्टोर पर भेजें। इसके साथ ही स्टोर को भी कहा गया है कि वह ऑपरेशन का पूरा सामान रखें और अपने लेंस की रेट लिस्ट बाहर लगाए, जिससे मरीज को कोई समस्या न हो। इसके साथ ही ऑर्थो के सभी इम्प्लांट जल्द स्टोर पर रखवाने को कहा गया है।
- डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस