फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Mon, 08 Oct 2018 03:00 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ अक्टूबर को सांपला में आयोजित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जायजा लिया। मुख्य मंच, वीवीआईपी मंच व सामने पंडाल का निरीक्षण करके मौजूद अधिकारियों जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीवीआईपी लाउंज में मंत्रियों, भाजपा नेताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अक्टूबर सांपला में दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। इसके चलते रविवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सांपला पहुंचे। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण स्थल का निरीक्षण किया। तदुपरांत दीनबंधु सर छोटूराम संग्रहालय को भी देखा। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक ने संग्रहालय के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं व अधिकारियों का साथ स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, एडीजीपी अनिल राव, रोहतक मण्डल के आयुक्त पंकज यादव, डीआईजी सीआईडी सितेन्द्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त डा. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, नगराधीश महेन्द्र पाल, एसडीएम राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का ये है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सांपला में दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद दीनबंधु छोटूराम की याद में बनाए गए संग्रहालय को देखेंगे। सोनीपत में 163 एकड़ भूमि पर बनने वाली रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे, जिसमें नए कोच के साथ पुराने डिब्बों का सौंदर्यीकरण कार्य होगा। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने मीडिया सेंटर का लिया जायजा
रोहतक। सांपला में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए आने वाले पत्रकारों के लिए कार्यक्रम स्थल पर मीडिया सेंटर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने रविवार को मीडिया सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed