फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निगम ने चलाया शहर में सफाई अभियान......

निगम ने चलाया शहर में सफाई अभियान......

Mon, 21 May 2018 03:24 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
निगम ने चलाया शहर में सफाई अभियान......
फोटो सहित........
विज्ञापन


सफाई कर्मियों की नींद टूटने से 60 प्रतिशत शहर साफ, कर्मचारी बाहुल्य एरिया में सड़ रहा अब भी कचरा
: पुलिस सुरक्षा में तड़के 4 बजे से सुबह 10 बजे तक चला अभियान
: हड़ताली कर्मचारी बोले, अब नहीं उठाने देंगे कचरा
: मंत्री भी उतरना चाहते थे झाड़ू लेकर फील्ड में, आखिर समय में बदला प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हो रही है। इसके चलते परेशान नगर निगम प्रशासन ने रविवार तड़के 4 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में पुलिस सुरक्षा के बीच सफाई अभियान चलाकर 60 प्रतिशत एरिया से कचरा साफ कर दिया। हालांकि कर्मचारी बाहुल्ल पाड़ा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, माता दरवाजा, जींद रोड, हिसार रोड, रामलीला पड़ाव, नेहरू कालोनी, गढ़ी मोहल्ला, शोरा कोठा सहित शहर के 40 प्रतिशत एरिया में अब भी कचरा सड़ रहा है।
शनिवार दोपहर रेलवे रोड पर निगम के सफाई कर्मियों के विरोध के चलते निगम आयुक्त प्रदीप कुमार ने सफाई अभियान रोकने का फैसला किया था। साथ ही भरोसा दिया था कि अब कचरा नहीं उठाया जाएगा। निगम के हड़ताली कर्मचारी भी घरों को लौट गए थे। प्लानिंग के तहत निगम के अधिकारियों ने शनिवार रात को ही प्लान तैयार किया कि रविवार अल सुबह ही शहर से कचरा उठाया जाए। निजी एजेंसी ने अपने कर्मचारियों को रात को रोहतक में ही ठहरा दिया। सुबह तीन जेसीबी व दो दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर चार टीम कचरा उठाने लगी। दिल्ली रोड, गांधी कैंप, झज्जर रोड, रेलवे रोड, किला रोड, गोहाना अड्डा, भिवानी स्टैंड, कंसाई वाला चौक व डेयरियों से कचरा उठाना शुरू कर दिया। सुबह 7 बजे हड़ताली कर्मचारियों को इसकी भनक लगी, लेकिन जब तक कर्मचारी धरना स्थल पर एकत्रित होते, तब तक निगम अपना अभियान पूरा कर चुका था। अभियान में निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, डीटीपी केके वार्ष्णेय, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर व बिल्डिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र गुलिया सुबह से साथ रहे।
विज्ञापन

बाक्स
मंत्री द्वारा सफाई का अचानक बदला प्लान
तड़के सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों को करीब पौने 9 बजे संदेश दिया गया कि सभी कैनाल रेस्ट हाउस में आ जाएं। पूरी टीम वहां पर एकत्रित हो गई। मंत्री के करीब भाजपाईयों को भी बुला लिया गया। प्लान था कि मंत्री भी सफाई अभियान में योगदान देंगे। मीडिया भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। अचानक रेस्ट के अंदर से फरमान आया कि कर्मचारी खुद ही कैनाल रेस्ट हाउस के सामने सड़क की सफाई करें। मंत्री का प्रोग्राम रद्द हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इस एरिया में नहीं उठा एक बार भी कचरा
शहर के अंदर 13 दिन से जहां डोर टू डोर कचरा उठाने का काम बंद है। वहीं निगम कभी दिन तो कभी अंधेरे में नए शहर व आधे पुराने शहर से कचरा उठा चुका है, लेकिन पुराने शहर में पाड़ा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, माता दरवाजा चौक, गौड़ कालेज रोड, जींद रोड, हिसार रोड व कच्चा बेरी रोड पर अब भी कचरे के ढेर लगे हैं। क्योंकि इस एरिया में वाल्मीकि समुदाय के लोग ज्यादा है। इस कारण निगम की टीम रात को भी वहां से कचरा उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही।
बाक्स
रात के अंधेरे में कब तक निगम उठाएगा कचरा
निगम प्रशासन भारी पुलिस बल लेकर रात के अंधेरे में कचरा उठा रहा है। इससे साफ है कि सरकार कर्मचारियों से डरी हुई है। सरकार को लुकाछिपी के खेल की बजाए कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। कर्मचारियों की पाड़ा मोहल्ले में पंचायत हुई है, जिसमें तय हुआ है कि शहर से अब कचरा नहीं उठने देंगे।

श्रवण बोहत, नेता हड़ताली कर्मचारी
बाक्स
चाय पिलाते नजर आए नेताजी
एक दिन पहले हड़ताली कर्मचारियों की संख्या देकर गोहाना अड्डा से चंपत होने वाले नेताजी रविवार तड़के निगम की टीम को अड्डे पर चाय पिलाते नजर आए। साथ ही सुबह व्यापारी नेता कपिल नागपाल मंत्री के साथ कैनाल रेस्ट हाउस में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed