फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कल से शुरू होंगे रेहड़ियों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन

कल से शुरू होंगे रेहड़ियों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन

Mon, 23 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कल से शुरू होंगे रेहड़ियों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन
कल से शुरू होंगे रेहड़ियों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रेहड़ीधारकों को पहचान और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मंगलवार से रेहड़ीधारकों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और तीन दिनों तक कोई भी रेहड़ीधारक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। नगर परिषद रजिस्टर्ड वेंडर्स को रेहड़ियां खड़ी करने के लिए शहर में जगह भी मुहैया कराएगी। नप अधिकारियों ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह में परिषद हाउस की बैठक आयोजित कर इसमें जगह व मासिक शुल्क दोनों का निर्धारण किया जाएगा। फिलहाल शहर में रेहड़ियों का सर्व कार्य पूरा हो चुका है। इनकी संख्या करीब 800 से अधिक है।
प्रदेश सरकार के निर्देशों पर फरवरी माह में प्रशासन ने 30 सदस्यीय स्ट्रीट वेंडर कमेटी का गठन किया था। इसके बाद शहर में रेहड़ियों के सर्वे के लिए एक टीम भी दादरी शहर पहुंची थी। इस टीम ने सर्वे कर 800 रेहड़ीधारकों से संबंधित तमाम आवश्यक जानकारियां जुटा ली। हाल ही में नगर परिषद ईओ के पास इस संबंध में एक पत्र भी पहुंचा है। इसके मुताबिक शहर के रेहड़ीधारकों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू करने का जिक्र किया गया है। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 अप्रैल तक चलेगी और निशुल्क रहेगी। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह दस से सांय छह बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी रेहड़ीधारक आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस योजना का मकसद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुुरुस्त रखने के साथ रेहड़ीधारकों का रजिस्ट्रेशन कर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

नप अधिकारी खाली पड़ी जमीन का ब्योरा खंगालने में जुटे
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संबंधी पत्र पहुंचने के बाद अब नगर परिषद अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। नप अधिकारियों वेंडरों को रेहड़ियां खड़ी करने के लिए दी जाने वाली जगह की तलाश शुरू कर दी है। नप सचिव संजय यादव ने बताया कि नगर परिषद के पास शहर में कई साइट हैं और इनमें से ही कुछ साइटों का चयन नगर परिषद करेगी, ताकि सुविधा अनुसार इनमें से अंतिम जगहों का चयन किया जा सके। आगामी एक-दो दिन में ही अलग-अलग जगहों का चयन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा एक सप्ताह बाद नगर परिषद हाउस की बैठक होनी है। इसमें चेयरमैन व पार्षदों के सामने सभी साइटों का ब्योरा रखा जाएगा और जिन पर सभी सहमति जताएंगे उस जगह को वेंडरों के लिए निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
24 से 26 अप्रैल तक रेहड़ियों के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगें और यह प्रक्रिया निशुल्क रहेगी। इसके बाद रजिस्टर्ड वेंडरों को हम मूलभूत सुविधाओं सहित जगह मुहैया करा देंगे। जगह व मासिक शुल्क परिषद हाउस की जल्द आयोजित होने वाली बैठक में किया जाएगा।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed