फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा-कांग्रेस दंगे कराने वाली पार्टियां, आम आदमी पार्टी देगी जनता को सुरक्षा: केजरीवाल

भाजपा-कांग्रेस दंगे कराने वाली पार्टियां, आम आदमी पार्टी देगी जनता को सुरक्षा: केजरीवाल

Sun, 01 Apr 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस दंगे कराने वाली पार्टियां, आम आदमी पार्टी देगी जनता को सुरक्षा: केजरीवाल
भाजपा-कांग्रेस दंगे कराने वाली पार्टियां, आम आदमी पार्टी देगी जनता को सुरक्षा: केजरीवाल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में दंगे कराने वाली पार्टियां हैं। उन्होंने अपने शासनकाल में समुदायों व लोगों को आपस में लड़वाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाकर लोगों को सुरक्षित माहौल देने के साथ-साथ शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी करेगी। ये विचार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चरखी दादरी की अग्रसेन धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने इनेलो पार्टी पर भी जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की ढाई करोड़ जनता नए हरियाणा का निर्माण करना चाहती है तो पुरानी पार्टियों व पुराने नेताओं को पीछे छोड़ना होगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने शहर में रोड शो भी निकाला। केजरीवाल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। रोड शो के दौरान शहर के लाजपतराय चौक पर जब अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों की तरफ हाथ हिलाया तो एक व्यापारी सुरक्षा घेरा तोड़कर चलती गाड़ी में उनसे हाथ मिलाने पहुंच गया।
अरविंद्र केजरीवाल शनिवार शाम करीब सवा चार बजे अग्रसेन धर्मशाला पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने केजरीवाल का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन साल पहले दिल्ली की जनता ने पुरानी पार्टियों को सत्ता से उखाड़ फेंका और आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी। जनता के विश्वास पर पार्टी खरा उतरी और आज दिल्ली भ्रष्टाचार मुक्त है। ऐसा ही चमत्कार अब हरियाणा की जनता को करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि अगर जनता नए हरियाणा का निर्माण करना चाहती है तो पुरानी पार्टियों व नेताओं से छुटकारा पाना होगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने भाजपा, कांग्रेस व इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि ये पार्टियां अपने शासनकाल में न तो हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त कर पाई और न ही विकास को रफ्तार दे पाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए न तो आम आदमी पार्टी नेताओं के बैंक खाते में रुपये हैं और न ही पार्टी फंड जमा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही हरियाणा में ईमानदार सरकार बनाने का प्रयास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले जड़ा था थप्पड़, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े प्रबंध
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए अग्रसेन धर्मशाला में कड़े प्रबंध रहे। अग्रसेन धर्मशाला में केजरीवाल के आते व जाते समय काफी लोग एकत्र हो गए लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी को उनके पास नहीं फटकने दिया। ज्ञात रहे कि मार्च 2014 में रोड शो के दौरान चरखी दादरी के लोहारू चौक पर अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया था। तब कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर धुनाई की थी। हालांकि केजरीवाल ने उसे तुरंत माफी दे दी थी।

रोड शो के दौरान बाधित रही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
करीब पौने पांच बजे अरविंद केजरीवाल अग्रसेन धर्मशाला से भिवानी के लिए रवाना हुए और उन्होंने रोड शो निकाला। उनका रोड शो अग्रसेन धर्मशाला से शुरू होकर वाया लाजपतराय चौक, परशुराम चौक व मेजबान चौक होते हुए लोहारू चौक पर खत्म हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि ने पुलिस ने शहर की इन सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed