फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिला बार चुनाव को लेकर माहौल लगा गरमाने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

जिला बार चुनाव को लेकर माहौल लगा गरमाने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Fri, 30 Mar 2018 02:59 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
जिला बार चुनाव को लेकर माहौल लगा गरमाने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
जिला बार चुनाव को लेकर माहौल लगा गरमाने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
विज्ञापन

चैंबर निर्माण की होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो कराएंगे रिकवरी : हुड्डा और बल्हारा

: आरोप चुनावी, हाउस में दे चुका हूं एक-एक पैसे का हिसाब : कुंडू
: चारों प्रत्याशियों ने रखा अपना-अपना एजेंडा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला बार चुनाव को लेकर माहौल गरम होने लगा है, जिसमें चैंबर निर्माण की सियासत का चक्रव्यूह रचा जा रहा है। प्रधान का चुनाव लड़ रहे वकील हरि स्वरूप हुड्डा व संजय बल्हारा खुलकर निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि निवर्तमान प्रधान दीपक कुंडू का कहना है कि आरोप चुनावी हैं। हाउस में वकीलों को पूरा-पूरा हिसाब दे चुका हूं। गरमाते माहौल के बीच प्रधान पद के चारों प्रत्याशियों ने अपना-अपना एजेंडा यूं बयां किया।

पार्किंग सबसे बड़ी समस्या, प्रशासन के साथ मिलकर कराएंगे व्यवस्था : लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो
जिला बार प्रधान का पांच बार चुनाव लड़ चुके लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो चार बार प्रधान बने। एक बार उमेश भारद्वाज से हार गए थे। अब छठी बार जोजो प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। हालांकि लगातार दो बार प्रधान रहे दीपक कुंडू को बनाने में पर्दे के पीछे उनकी ही भूमिका मानी जाती है। बार व वकीलों के लिए एजेंडे पर जोजो बोले, मैं चार बार प्रधान रहा हूं। वकील मुझे व मैं वकीलों को गहराई से समझता हूं। पार्किंग की अहम समस्या है। प्रधान बनने पर जिला प्रशासन के साथ मिलकर इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


एक हजार नए चेंबर बनवाऊंगा, पुरानों की जांच कराऊंगा : संजय बल्हारा
प्रधान का चुनाव लड़ रहे संजय बल्हारा का कहना है कि 270 चेंबरों के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दो-दो वकीलों को एक-एक चेंबर दिया गया है। पूरे मामले की जांच करवाकर अगर पैसे ज्यादा लिए गए हैं, तो उसकी रिकवरी करवाई जाएगी। एक हजार नए चेंबर बनवाए जाएंगे। पार्किंग के लिए प्रशासन से जमीन ली जाएगी। चाहे सीएम से मिलना पड़े। बार सदस्यता फीस 900 रुपये से 300 रुपये करवाएंगे। युवा वकीलों की बार से जुड़े पर 3500 की बजाए मात्र 100 रुपये की पर्ची काटी जाएगी। के लिए जो नए बच्चे 3 से 3500 रुपये लिए जाएंगे। 100 रुपये की पर्ची कटवाई जाएगी। वकीलों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आडिट करवाकर लेंगे पाई-पाई का हिसाब : हरि स्वरूप हुड्डा
बार में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हरि स्वरूप हुड्डा का कहना है कि बार के अंदर जो नए चेंबर बनाए गए हैं, उनकी पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। इसके लिए अब तक का बकाया ऑडिट होगा। आडिट में अगर चेंबर निर्माण में ज्यादा पैसे लेने की बात सामने आई तो रिकवरी होगी। जांच के लिए वकीलों के साथ-साथ एक्सपर्ट को शामिल किया जाएगा। पार्किंग की समस्या का समाधान कराएंगे। हाउस की मीटिंग हर माह होगी।

ऐसी व्यवस्था करेंगे, हर वकील को मिलें क्लाइंट : विक्रम खट्टर
प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे विक्रम खट्टर का कहना है कि बार के अंदर 2 हजार से ज्यादा वकील हैं। किसी के पास ज्यादा तो किसी के पास कम क्लाइंट हैं। अगर वे प्रधान बने तो ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे सभी वकीलों को काम मिले। दूसरा, चेंबर निर्माण को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। पार्किंग की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रशासन से बात करेंगे। वकीलों की सुरक्षा के लिए बार कांप्लेक्स के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही गेटों में जांच के लिए यंत्र लगाए जाएंगे। स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


आरोप चुनावी, हाउस में दे चुका पाई-पाई का हिसाब
चुनाव के समय इस तरह के आरोप लगाना कोई नई बात नहीं हैं। सही मायने में देखा जाए तो 500 के करीब वकीलों को नए चैंबर मिले हैं, वे वकील खुश हैं। इस कारण जोजो का पलड़ा भारी देकर आरोप लगाए जा रहे हैं। 13 मार्च को हाउस की मीटिंग में एक-एक पाई का हिसाब दे चुका हूं। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।
दीपक कुंडू, निवर्तमान प्रधान बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed