फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fff

fff

Mon, 26 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
fff
दूसरे दिन ऑटो यूनियन की हड़ताल चली तीन घंटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
ऑटो यूनियन की हड़ताल रविवार को दूसरे दिन तीन घंटे ही चल पाई उसके बाद आपसी फूट के कारण समाप्त हो गई है। इस दौरान उन्होंने जीआरपी के खिलाफ नारेबाजी भी की। परंतु 11.30 पर रेवाड़ी से सादलपुर की ओर जाने वाली गाड़ी के समय हड़ताल अपने आप खत्म हो गई। हड़ताल खत्म होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। अब अधूरे दस्तावेज वाले ऑटो चालक रेलवे परिसर में नहीं घुसेंगे। ऑटो चालकों पर राजकीय रेलवे पुलिस ने अपनी सख्ती बनाई हुई है। वे अधूरे दस्तावेज वाले ऑटो चालकों को अंदर नहीं आने दे रहे।
गौरतलब है कि शनिवार को जीआरपी ने ऑटो चालकों को दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण स्टेशन से बाहर कर दिया था। इस बात को लेकर ऑटो चालकों ने शनिवार को पूरे दिन हड़ताल रखी। रविवार को सुबह 8.30 से 11.30 तक अपनी हड़ताल जारी रखी। इन तीन घंटों में ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग 11.30 बजे रेवाड़ी से आने वाली ट्रेन में महेंद्रगढ़ स्टेशन पर उतरने वाली सवारियों की संख्या ज्यादा थी। कुछ समय तक यात्री ऑटो चालकों का इंतजार करते रहे। फिर एक-एक ऑटो चालक भरकर चलते बने। उसके बाद अन्य ऑटो चालकों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। वहीं जीआरपी चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने कड़े शब्दों में कह दिया कि केवल वही ऑटो चालक रेलवे परिसर में खड़े रहें जिनके दस्तावेज पूरे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दस्तावेज पूरे करने वाले सभी ऑटो निर्धारित स्थान पर पंक्ति में खड़े करने होंगे, ताकि पैदल जाने वाले यात्रियों को निकलने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने तक यात्री हुए परेशान:
ऑटो यूनियन की हड़ताल रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री भारी सामान सिर पर उठाकर ले जा रहे थे किंतु उनको बैठाना वाले कोई ऑटो चालक नहीं था। कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर खड़ी घोड़ा गाड़ी का सहारा लिया और बस स्टैंड तक गए जबकि कुछ ने अपने परिचित को बुलाकर उनके साधन पर सवार होकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को किए चार ऑटो के चालान:
राजकीय रेलवे पुलिस रेलवे परिसर में अधूरे दस्तावेज वाले ऑटो चालकों के ऑटो नहीं घुसने दे रही। शनिवार रात को चार ऑटो के चालान काट दिए। इसके अलावा नो पार्किंग वाले स्थानों पर दुपहिया एवं चौपहिया गाड़ी खड़े करने वालों पर भी शिकंजा कसा हुआ है। शनिवार की रात नो पार्किंग में खड़ी बाइकों के भी चालान किए हैं। चौकी इंचार्ज ने कहा कि नो पार्किंग में किसी भी बाइक एवं चौपहिया वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। जो खड़ा करेंगे उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed