फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ᄋᄂᄋᄂᄋᄂ

ᄋᄂᄋᄂᄋᄂ

Sat, 24 Jun 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ᄋᄂᄋᄂᄋᄂ
सुरक्षा पर सवाल: 8 और 71 हैं मौत के हाईवे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नेशनल हाईवे-8 और 71 से घिरे एनसीआर का हिस्सा रेवाड़ी सुरक्षा के लिहाज बिल्कुल महफूज नहीं है। दोनों हाईवे रोजाना हादसों के गवाह बनते हैं। इसमें लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और राहगीरों की परेशानी के लिए जिम्मेदार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई चुप्पी साधकर हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। प्रशासन ने भी हाईवे और शहर की मुख्य सड़कों पर एक्सीडेंट प्रोन एरिया घोषित किया हुआ है। हकीकत यह है कि राहगीरों की जान इन हाईवे पर हमेशा हथेली पर ही रहती है। शहर के अंदर भी कई चौक और चौराहे आए दिन हादसों के गवाह बन रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन के प्रयास नाकाफी हैं।

सात खतरनाक प्वाइंट, सुरक्षा व्यवस्था शून्य
एनएच-8 और 71 पर रोजाना हादसे होते हैं। प्रशासन ने सात प्वाइंट चिह्नित भी किए हैं लेकिन इन हाईवे पर राहगीरों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। पीछे के आंकड़ों पर नजर डालें तो शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब इन प्वाइंट्स पर कोई जान न गई हो फिर गंभीर हादसा नहीं हुआ हो। हाईवे पर जो प्वाइंट चिह्नित हैं उनमें बनीपुर चौक, पाली फाटक के पास अंधा मोड़, पाड़ला टी प्वाइंट, गुरावड़ा बस स्टैंड चौक, पाल्हावास बस स्टैंड चौक, ओढी कट, हीरो होंडा कट शामिल हैं। बावजूद इसके हाईवे पर होने वाली सुरक्षा की कोई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिले में 43 बड़े दुर्घटना बहुल क्षेत्र हैं
गांव सुलखा, गांव कतोपुर, सहारनवास, गुमीना, पीथड़ावास, हुसैनपुर, साल्हावास रोड पर आरओबी के पास, आरओबी प्वाइंट के नीचे टी-प्वाइंट, कोसली, गुडियानी टी-प्वाइंट, नया गांव मोड़, ओढ़ी कट, नैचाना कट, साबन चौक, जयसिंहपुरखेड़ा बॉर्डर, सीहा टी-प्वाइंट, टींट टी-प्वाइंट, नांगल मूंदी टी-प्वाइंट, मनेठी टी-प्वाइंट, डहीना ट-प्वाइंट, खेड़ा आलमपुर बस स्टैंड, बस स्टैंड गुरावड़ा, रोहड़ाई मोड़, चिल्हड़ टी-प्वाइंट, पाल्हावास टी-प्वाइंट, नाईवाली चौक, झज्जर चौक, आईओसी चौक, करनावास बस स्टैंड, टीसीआई कंपनी संगवाड़ी, बनीपुर चौक, आसलवास कट, कसौला चौक, आरईआई कट जालियावास, बस स्टैंड गंगायचा अहीर, फिदेड़ी मोड़, हांसाका कट, गोकलगढ़ टी-प्वाइंट, सोहना टी-प्वाइंट, बस स्टैंड धारूहेड़ा, हीरो कट धारूहेड़ा, नंदरामपुर बास रोड, मसानी ब्रिज।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शहर में भी कई हैं डेंजर प्वाइंट
हाइवे ही नहीं शहर में भी बात करें तो बीते पांच दिनों में दो बार हादसे हो चुके हैं। दोनों बार ही अंबेडकर चौक के पास अनियंत्रित डंपर से हादसे हुए। एक हादसे में डंपर रोडवेज आगार की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा था। जिसमें रोडवेज आगार का चौकीदार और डंपर चालक घायल हुआ था। इसके अलावा एक हादसे में अनियंत्रित डंपर का टायर नाले में फंसने से हादसा टल गया। इसके अलावा नाईवाली चौक पर भी कई बार डंपर और बस दुकानों और घरों की दीवार तोड़ अंदर जा घुसे हैं।
-------------
शहर में भी चौक-चौराहों का स्वरूप है अजब
शहर में होने वाले हादसों के पीछे कारण इनका अजब-गजब स्वरूप है। आर्किटेक्चर से जुड़े विशेषज्ञ मानते हैं कि चौक-चौराहों का ऐसा स्वरूप शायद ही कहीं देखने को मिले। खासकर अंबेडकर चौक। यहां बीएमजी मॉल की तरफ से रोडवेज डिपो की ओर जाने वाले लोग नब्बे फीसदी उल्टी साइड से ही आते हैं। इसमें चार पहिया वाहन तो लगभग सभी हैं। नाईवाली चौक को भी होने वाले हादसों के चलते शिफ्ट करने की मांग उठ चुकी है। इस पर राव तुलाराम के वंशज और केंद्रीय राज्यमंत्री चौक को शिफ्ट करने पर अपनी सहमति भी दे चुके हैं।
------------
इस संबंध में समस्या को दिखवाया जाएगा। कोई समस्या है तो उसका निदान कराया जाएगा। समय-समय पर इस दिशा में काम होते हैं। - डॉ. यश गर्ग, डीसी, रेवाड़ी

हाईवे पर हाल में हुए हादसे
-16 जून 2017: रोहड़ाई थाना क्षेत्र में रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर हुए ट्राले की टक्कर से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा क्रूजर की जांच कर रहे रोहड़ाई एसएचओ व एक अन्य पुलिसकर्मी समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए थे।
-05जून 2017: नेशनल हाईवे-8 पर गांव आसलवास के पास एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से कार सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक थी।

-04 जून 2017: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट हाइवा व ट्रक की टक्कर में ट्रक के खलासी की मौत हो गई थी।
-03 जून 2017: कसौला थाना क्षेत्र में एनएच-71 टी-प्वाइंट पर टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई थी।
-02 जून 2017: एनएच-8 पर जयपुर से दिल्ली की तरफ जाते समय दो ट्रालों में भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जो अभी भी उपचाराधीन हैं।
01 जून 2017: एनएच-8 पर बनीपुर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई थी।
30 मई 2017: धारूहेड़ा में एनएच-8 के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से टैंकर के ही चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed