{"_id":"5940549d4f1c1ba40a8b4811","slug":"151497388189-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में भर्ती फर्जीवाड़े की आशंका, कुलपति से मिले छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में भर्ती फर्जीवाड़े की आशंका, कुलपति से मिले छात्र नेता
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू भर्ती में फर्जीवाड़े की आशंका, कुलपति से मिले छात्र नेता
रोहतक। एमडीयू में चल रही विभिन्न भर्तियों को लेकर इनसो छात्र संगठन के सदस्य मंगलवार को कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया से मिले। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई अन्य पदों के लिए भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों में कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भी यूनिवर्सिटी की भर्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि इन भर्तियों को गंभीरता से लिया जाए। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को ऐसी भर्तियों का लाभ मिलना चाहिए। कुछ कर्मचारियों की तनख्वाह कम है। उन्हें कम से कम डीसी रेट पर तनख्वाह दी जाए। वहीं छात्र नेता ने यूनिवर्सिटी में राजनीतिक हस्तक्षेप को बंद करने की भी मांग की।