फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सरकार के फैसले से हजारों नौजवान बेरोजगार

सरकार के फैसले से हजारों नौजवान बेरोजगार

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरकार के फैसले से हजारों नौजवान बेरोजगार
सरकार के फैसले से हजारों नौजवान बेरोजगार
विज्ञापन

सेवा मुक्त किए जाने के विरोध में प्रेरक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
सेवा मुक्त किए गए प्रेरक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रेरक शिक्षकों ने कहा कि इस फैसले से हजारों नौजवान बेरोजगार हो जाऐंगे। सरकार को अपने फैसले पर पुर्नविचार कर प्रेरकों को फिर से नियुक्त करे।
बहल खंड के प्रेरक शिक्षकों ने शनिवार को अनाज मंडी में एकत्रित होकर मीटिंग की। प्रेरकों ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर तो प्रौढ़ शिक्षा के बजट को बढ़ाने की बात कह रही है वहीं दूसरी और प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रेरकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ हो गया है। सरकार के फैसले से प्रदेश भर में 5100 तथा भिवानी जिले में 840 प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रेरकों ने कहा कि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। मीटिंग में प्रेरकों ने सरकार से मांग की कि उनको तुरंत प्रभाव से नियुक्ति पत्र सौंपे। मीटिंग में खंड प्रधान सुरेश कुमार, कमल सिंह चैहड़, विनोद बुढ़ेड़ी, सुनील ओबरा, संदीप सुरपुरा, सरिता सोरड़ा जदीद सहित अनेक प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed