फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   151 kg laddu will be offered in Balaji Dobh Dham

Rohtak News: बालाजी डोभ धाम में 151 किलो के लड्डू से लगेगा भोग

Wed, 05 Apr 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
151 kg laddu will be offered in Balaji Dobh Dham
रोहतक। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में छह अप्रैल को बालाजी धाम डोभ और बालाजी महाराज का 30वां विशाल जागरण, भंडारा, भक्त महाकुंभ और पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यहां मुख्य आकर्षण 151 किलो के देशी घी का लड्डू, छप्पन भोग, पंच मेवा, फूलों व गुब्बारों का भव्य दरबार रहेगा। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बालाजी सेवा मंडल के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल एवं मंदिर प्रवक्ता अमित सैनी ने बताया कि उत्सव में मुख्य यजमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। विधायक भारत भूषण बतरा, मेयर मनमोहन गोयल, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी और साईं मंदिर ट्रस्ट खरावड़ के प्रधान नवीन जैन, महम विधायक बलराज सिंह कुंडू व राजपाल विजयरन बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोर्डिनेटर एवं पूर्व पार्षद सूरजमल रोज के बेटे प्रवेश रोज की तरफ से देशी घी का भंडारा लगाया जाएगा। प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल बालाजी की पावन ज्योत प्रचंड करेंगे। इसके बाद सुबह शहर व गांव से पद यात्राएं बालाजी धाम डोभ पहुंचेगी। जयंती पर दिल्ली व हरियाणा के नामी कलाकार प्रदीप अग्रवाल, सतपाल रोहटिया, मनोज सोनी, अनुष्का शर्मा, अमन कौशिक भजनों की प्रस्तुति देंगे। प्रवीन तूफानी आर्ट्स ग्रुप सुंदर झांकियों का चित्रण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed