{"_id":"65492acd0ce10912ce09e937","slug":"15-lakh-rupees-were-cheated-from-10-people-by-posing-as-businessmen-rohtak-news-c-17-roh1020-288532-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कारोबारी बनकर 10 लोगों से 15 लाख रुपए ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कारोबारी बनकर 10 लोगों से 15 लाख रुपए ठगे
Mon, 06 Nov 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
कलानौर (रोहतक)। नेटवर्किंग मार्केटिंग में कड़ी जोड़कर प्रोडक्ट बेच रातों रात अमीर होने के सपने दिखाकर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला खंड के गांव सुंडाणा में सामने आया है। यहां लगभग 15 लाख 16 हजार 500 रुपए की चपत लगाई गई है।
शिकायतकर्ता रोहित ने कहा है कि आरोपी सोमदत्त उनका रिश्तेदार है। खुद को कारोबारी बताते हुए हमें गुमराह किया। उसने कहा कि करीब 125 देशों में कारोबार फैला होने व 26 फैक्टरियों के साथ टाइअप का दावा उसने 80 रुपए प्रति सेकेंड मिलने का लालच दिया। करोड़पति बनने का सपना दिखाया। इसके झांसे में आकर अपने 10 सगे-संबंधियों को इस बिजनेस में शामिल कर लिया और करीबन 15 लाख 16 हजार 500 रुपए की ठगी का शिकार बने। ठगी का अहसास होने पर आरोपी के निवास पर जाकर रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए धमकी दी। अर्बन थाना पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन में बुलाया, परंतु आरोपी के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की मौजूदगी में जान से मारने की धमकी दी। इसलिए एसपी से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रोहित के पिता जयभगवान ने बताया कि आरोपियों का गिरोह देश भर में फैला है। राजस्थान पुलिस ने इसी मामले में 17 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हमारे बार-बार सीएम विंडो पर शिकायत लगाने व रोहतक एसपी से शिकायत करने पर भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि सभी पैसे का विवरण सबूत सहित पुलिस विभाग को सौंप दिया गया है।