{"_id":"593c42444f1c1b873e8b45f4","slug":"149712136815-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गुरुद्वारे में लगी आग, दो लाख के सामान का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गुरुद्वारे में लगी आग, दो लाख के सामान का नुकसान
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से गुरुद्वारे में लगी आग
साढौरा। गांव मिर्जापुर स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से आग लगने से पालकी, कंबल, मैट, दरवाजे और अन्य सामान जलकर राख हो गया। मगर आग से गुरुग्रंथ साहिब के चार स्वरूप पूरी तरह बच गए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महिंद्र सिंह के मुताबिक आग से लगभग दो लाख के सामान का नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह करीब ढाई बजे जब गुरुद्वारा ग्रंथी इकबाल सिंह रोजमर्रा की तरह गुरुद्वारे में आए तो उन्होंने गुरुद्वारे के दरवाजे के अंदर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आग से बचे गुरुग्रंथ साहिब के पांच स्वरूपों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान महिंद्र सिंह ने बताया रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रांसफार्मर डबल फेस होने से ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकली थी। इसके कारण तेज लाइट आने से कई घरों के घरेलू उपकरण जल गए तथा गुरुद्वारे में भी शार्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। गुरुद्वारे में आग लगने की खबर पाकर आसपास के गांवों की संगत गुरुद्वारे में पहुंची। एसजीपीसी के सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर भी मौके पर पहुंचे। एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने गुरुद्वारा परिसर से जले हुए सामान को बाहर निकाला और गुरुद्वारा परिसर की नई सिरे से व्यवस्था की।
बिजली निगम की लापरवाही से हुआ शार्ट सर्किट
गुरुद्वारा पीर बुद्धशाह प्रबंधक कुलविंद्र सिंह चड्ढा ने कहा कि यह शार्ट सर्किट बिजली निगम की लापरवाही से ही हुआ है। गुरुद्वारा परिसर में आग लगने के कारण नुकसान होने से आसपास की सिक्ख संगत में काफी रोष है। गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर प्रबंधक इंद्रजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गांव में अकसर लाइट डिम ही आती है, फिर अचानक तेज आने से घरों में शार्ट सर्किट हो जाते हैं। अचानक लाइट के तेज आने के कारण से ही गुरुद्वारा परिसर में आग लगी और नुकसान हुआ। उन्होंने इसके लिए बिजली निगम को जिम्मेवार ठहराते हुए भरपाई कराने की मांग की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल प्रधान कुलवंद्रि सिंह गोल्डी ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही की शिकायत अधिकारियों को की जाएगी।