फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेयजल की समस्या को लेकर महराणा गांव की महिलाओं ने लगाया जाम

पेयजल की समस्या को लेकर महराणा गांव की महिलाओं ने लगाया जाम

Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की समस्या को लेकर महराणा गांव की महिलाओं ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। गांव महराणा में गहराये पेयजल संकट को लेकर परेशान ग्रामीणों के सब्र का पैमाना शनिवार को छलक गया। खाली मटकों के साथ महिलाओं और पुरुषों ने जाम लगा दिया। जाम में में महिलाएं भी शामिल रहीं। 2 घंटे तक लगाए गए जाम के बाद गांव के सरपंच महावीर सिंह ने अपनी जेसीबी से टूटी पड़ी पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों को मरम्मत कराने का काम शुरू किया और पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
गांव में पिछले कई दिनों से मैन पाइप लाइन कई जगह से टूटी होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। शनिवार को पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को जाम लगाना पड़ा। प्रात:काल करीब 9 बजे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पानी संकट को लेकर बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर उतर आए और जाम लगा दिया। महिलाएं खाली मटके लिए हुए जाम में शामिल हुई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी कही। सरपंच महावीर सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की लाइनें 1981 में बिछाई गई थी। जिसके बाद से टूटी हुई सीमेंट की पाइप की मरमत तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

करीब सवा साल पूर्व जनस्वास्थ्य विभाग को सरकार से नई पाइप लाइनों के लिए फंड भी मिल चुका है, लेकिन अधिकारी नई पाइप लाइन डालने में जानबूझकर आनाकानी कर रहे हैं। सरपंच ने बताया कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से वे ग्रामीणों के साथ मिल चुके हैं, लेकिन नई पाइप लाइन गांव में नहीं डाली जा रही है। सरपंच और ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल संकट केवल पुरानी पाइप लाइनों के जगह-जगह टूटा होने और करीब सवा सौ अवैध नलों के कारण पैदा हो रहा है। टूटी हुई पाइपलाइनों को बदलने और अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई समस्या के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके कारण जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा। जाम की सूचना के बाद दुजाना चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरपंच और दुजाना चौकी प्रभारी ने जल्द पर व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पेयजल की समस्या, महराणा गांव की महिलाओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed