{"_id":"593c32344f1c1bd60d8b4602","slug":"149711725617-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे गुरुनानकपुरा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे गुरुनानकपुरा के लोग
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे गुरुनानकपुरा के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जगाधरी वर्कशाप। शहर की गुुरु नानकपुरा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं न होने से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी बरसाती मौसम में होती है। खस्ताहाल सड़क की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही खंभों पर लटकते तारे कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं।
कॉलोनी निवासी प्रभजोत सिंह, बिंद्र छाबड़ा, अनिल शर्मा, रमनदीप सिंह, हरविंद्र सिंह, संजय सहगल, रजनी शर्मा, हरभजन सिंह, शादी लाल सहगल और मोनू ने बताया कि गली में करीब आठ माह पहले सीवरेज बिछाया गया था। सीवरेज की वजह से पूरी गली उबड़-खाबड़ हो गई है। सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई, जिस कारण परेशानी बहुत बढ़ गई है। कालोनीवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में दिक्कत और भी बढ़ जाती है। मिट्टी के कारण पूरी गली कीचड़ से सन जाती है, जिस कारण वहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी शिकायत कई बार निगम पार्षद व अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। लोगों ने बताया कि दूसरी बड़ी समस्या खंभे पर लटकते बिजली के तार हैं। तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं और तार उलझे हुए हैं। जिससे भी हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा उलझी तार से लो व हाई वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसी तरह कई जगह गली में आज भी लोहे के खंभे से बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे भी हादसे की संभावना बनी रहती है। लोगों ने बताया कि अपनी समस्या हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के सामने भी रख चुके हैं, मगर अब कोई फायदा नहीं हुआ।
कालोनीवासियों की मांग है कि खस्ताहाल गली की मरम्मत करवाई जाए और बिजली की तार को ठीक करवाया जाए।
फोटो-3 व 4