फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   143 players and 29 officials will go to Khelo India

Rohtak News: 143 खिलाड़ी और 29 अधिकारी खेलो इंडिया में जाएगे

Sun, 11 Feb 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 11 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
143 players and 29 officials will go to Khelo India
10सीटीके34..  एमडीयू रोहतक के 143 खिलाड़ियों और 29 अधिकारियों का दल भाग लेगा। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स गुवाहाटी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें एमडीयू के 143 खिलाड़ी और 29 अधिकारियों का दल भाग लेगा।
विज्ञापन

एमडीयू के 29 पुरुष और महिलाएं एथलेटिक्स, 12 खिलाड़ी पुरुष कबड्डी, तैराकी में एक, बैडमिंटन पुरुष टीम के 5, महिला हॉकी टीम के 16, फेंसिंग में 4, पुरुष बास्केटबॉल के 12, टेनिस पुरुष और महिला टीम के 9, जूडो पुरुष और महिला टीम के 7, महिला बॉक्सिंग के 2, शूटिंग पुरुष और महिला टीम के 16, वेटलिफ्टिंग में 2, आर्चरी पुरुष और महिला टीम के 6, पुरुष बॉक्सिंग के 6 और कुश्ती के पुरुष और महिला टीम के 18 पहलवान भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ 29 कोच और मैनेजर्स नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि इस बार हमारे खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ खेलो में भाग लेकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहले तीन स्थानों में रहकर एमडीयू का नाम रोशन करेंगे। खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग एमडीयू की तरफ से चीफ डिमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ में एक फिजियो पंकज, एथलेटिक्स कोच डॉ. रमेश सिंधु, डॉ. सुमन मान, विकास, रोहित, तैराकी में मनीष सिंह, बास्केटबॉल में डॉ. नितेश और डॉ. परमोद, बैडमिंटन में विजय और डॉ. मनीषा हुड्डा, हॉकी में किशन सिंह सैनी और मिस नीलम, कबड्डी में विकास और नवीन, टेनिस में सरवन और डॉ. दर्शना, जूडो में डॉ. सुभाष शर्मा और डॉ. मुकेश गोयत, महिला बॉक्सिंग में डॉ. रेखा नरवाल, शूटिंग में नरेश हुड्डा, सतदेव और पवन कुमार, आर्चरी में हरकेश, वेट लिफ्टिंग में सत्यवान, पुरुष बॉक्सिंग में मनोज कुमार, कुश्ती में डॉ. आर के हुड्डा, राजबीर, जसबीर और प्रो. आर पी गर्ग को कोच और मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।

प्रो. राजबीर सिंह ने सभी कोच और अधिकारियों के साथ मीटिंग की ओर खिलाड़ियों को एसी 3 कोच में सफर करने की मंजूरी के साथ सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देने की घोषणा। इसके साथ-साथ सभी 2024 में एमडीयू का नाम रोशन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मार्च माह में सम्मानित करने का निर्णय लिया और अगले सत्र में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक कोर्स में और अधिक सीट बढ़ने का भी फैसला लिया। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और वो अपनी रिपोर्ट जल्द ही कुलपति को पेश करेगी। सभी खेल के अधिकारियों ने प्रो. राजबीर सिंह का आभार जताया।

10सीटीके34..  एमडीयू रोहतक के 143 खिलाड़ियों और 29 अधिकारियों का दल भाग लेगा। स्रोत:एमडीयू

10सीटीके34..  एमडीयू रोहतक के 143 खिलाड़ियों और 29 अधिकारियों का दल भाग लेगा। स्रोत:एमडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed