फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   142 colonies of corporation area will be valid

निगम क्षेत्र की 142 कॉलोनियां होंगी वैध

Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
142 colonies of corporation area will be valid
नगर निगम क्षेत्र में चिह्नित 142 अवैध कॉलोनियों को जल्द ही वैध किया जाएगा। इन कॉलोनियों का सर्वे कराने के आदेश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट निगम हाउस में स्वीकृत होने के बाद उपायुक्त अपनी रिपोर्ट लगाकर शासन को भेजेंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार जल्द टेंडर निकालकर सर्वे के लिए एजेंसी नियुक्त होगी।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा का विस्तार होने के साथ ही शहर में तेजी से अवैध कॉलोनियां बनने लगीं थीं और यह अभी भी जारी है। निगम अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी कर रहा है। अवैध कॉलोनी बनाने के मामले में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। अब शासन स्तर से अवैध कॉलोनियों को वैध करने की दिशा में कदम उठाना शुरू हो गया है। इसके तहत निगम अधिकारियों को सभी अवैध कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते निगम अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों का सर्वे एजेंसी से कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगा सर्वे
निगम कई बिंदुओं पर अवैध कॉलोनियों का सर्वे कराएगा। कितना निर्माण हो चुका है। कितने प्लॉट बिके हैं। कितने लोगों ने नींव भरवा रखी है। रास्ते कितने चौड़े हैं। सीवर व पेयजल की क्या व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की रिकॉर्ड में अवैध कॉलोनियां
सेक्टर-34 के पीछे चार, कबीर कॉलोनी, जींद-हिसार रोड गोशाला के पीछे, बरसी नगर, सुंदरपुर रोड, सिंहपुरा रोड, सूर्या नगर, डीपीएस के पीछे जींद रोड, चमारिया रोड, केवीएम कॉलेज के पीछे लाढ़ौत रोड, जेआर कॉलेज के सामने सुंदरपुर रोड, शिव कॉलोनी, आरटीए ऑफिस के पास, कुताना, शिवाजी कॉलोेनी थाने के पीछे, फ्रेंड्स कॉलोनी के पास, वन सिटी, भैयापुर, बोहर में दो, कच्चा चमारिया रोड, जेआर किसान होम्योपैथी कॉलेज के पास, गढ़ी बोहर, कन्हेली रोड, ओल्ड हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी खेड़ी साध, अर्बन एस्टेट थाने के पीछे, भैयापुर, बाईपास बोहर, सुनारिया कलां, भिवानी चुंगी चौक, लाढ़ौत रोड भैयापुर, खेड़ी साध डीएचएल हाउसिंग सोसायटी, सनसिटी के पीछे, कृष्णा कॉलोनी, ड्रेन-आठ कुताना, खोखरा कोट, भिवानी रोड ड्रेन-आठ के नजदीक, पहरावर, आनंद विहार, आंबेडकर कॉलोनी, आनंदपुरम व फौजी कॉलोनी, आईडीसी के नजदीक, बाबा मस्तनाथ नगर पार्ट-एक से छह तक, बालकनाथ कॉलोनी, बसंत विहार, एकता कॉलोनी कन्हेली, फ्रेंड्स कॉलोनी एक्सटेेंशन-तीन व चार, इंदर नगर, कुंज विहार, माजरा कॉलोनी गढ़ी बोहर, न्यू लक्ष्मी नगर पार्ट-एक व पार्ट दो, न्यू शास्त्री नगर सिंहपुरा रोड, न्यू विजय नगर एक्सटेंशन-दो, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी नजदीक खुशबू गार्डन, प्रवेश नगर एक्सटेंशन-दो व तीन, पीर कॉलोनी, राजेंद्रा कॉलोनी एक्सटेंशन तीन, ऋषि नगर एक्सटेंशन चार, सतबीर पुनिया नगर, शिव कॉलोनी अर्बन, सूर्या नगर, उत्तम विहार पार्ट, आउटर कन्हेली, विशाल नगर के पीछे, न्यू राजेंद्र कॉलोनी राहड़ रोड, चमारिया रोड, ओम एजेंसी कच्चा चमारिया रोड के सामने, पीर बोहदी के सामने, आनंद विहार सुनारिया कलां, शीतल नगर सुनारिया कलां, न्यू विजय नगर सुनारिया कलां, अजीत कॉलोनी सुनारिया कलां, श्रीराम नगर सुनारिया रोड, गोकुल कॉलोनी सुनारिया रोड, राजेंद्रा कॉलोनी कुताना, न्यू राजेंद्र कॉलोनी एक्सटेंशन भिवानी रोड, शिव नगर भिवानी चुंगी, सैनिक कॉलोनी एक्सटेंशन आईडीसी के नजदीक, सुनारिया नगर सिंहपुरा रोड, शिव कॉलोनी एक्सटेेंशन, बरसी नगर एक्सटेंशन नेहरू कॉलोेनी एक्सटेंशन, संजय कॉलोनी, राजीव नगर कच्चा चमारिया रोड, प्रवेश नगर, सूर्या नगर लाढ़ौत रोड, गढ़ी बोहर के बाहर, शुभम गार्डन कॉलोनी, डेयरी कॉम्पलेक्स के नजदीक, उत्तम विहार एक्सटेंशन।

नगर निगम क्षेत्र में बनीं अवैध कॉलोनियों को वैध करने की दिशा में शासन से दिशा-निर्देश मिले हैं। जल्द ही सर्वे के लिए किसी एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट निगम हाउस की मीटिंग में स्वीकृत होने के बाद उपायुक्त के पास भेजी जाएगी। उपायुक्त अपनी रिपोर्ट लगाकर शासन के पास भेजेंगे तब अवैध कॉलोनियां वैध होंगी। इस प्रक्रिया में पांच से छह माह लग जाएंगे।
- जितेंद्र कुमार, एटीपी, नगर निगम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed