फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक के छात्र द्रव्य मारवाह ने किया जेईई मेंस में स्टेट टॉपर

रोहतक के छात्र द्रव्य मारवाह ने किया जेईई मेंस में स्टेट टॉपर

Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के छात्र द्रव्य मारवाह ने किया जेईई मेंस में स्टेट टॉपर
रोहतक। शहर के प्रॉपर्टी डीलर ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी द्रव्य मारवाह ने राष्ट्रीय स्तर पर जेईई मेंस की परीक्षा में प्रदेश के अंदर टॉप किया है। उसे राष्ट्रीय स्तर पर 16वीं रैंक मिली है। अब 27 मई को आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई मेंस की दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला से खुशी साझा करते हुए 17 वर्षीय द्रव्य मारवाह ने बताया कि उसके पिता अशोक मारवाह प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करते हैं, जबकि मां रोजी घर पर रहती हैं। बड़ी बहन वाणी मारवाह दिल्ली में नौकरी करती हैं। उसने 12वीं की परीक्षा नॉन मेडिकल संकाय से आईबी स्कूल गोहाना रोड से दी है, जिसका परिणाम आना बाकी है। साथ ही आठवीं कक्षा से आकाश कोचिंग सेंटर से जुड़ा हुआ था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से 8 अप्रैल को जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर नौ लाख छात्रों ने भाग लिया। इसमें से ढाई लाख छात्रों ने जेईई मेंस की पहली परीक्षा पास की है। परीक्षा में उसने 360 में से 350 अंक लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 16वां और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को परीक्षा का परिणाम आने के बाद घर में खुशी का माहौल है। कोचिंग के साथ-साथ घर पर ही पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed